आज हम अपने शो में पुरुषों से जुड़ी एक बेहद कॉमन समस्या के बारे में बात करेंगे. ये एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में आप घर पर भी किसी को बताने से झिझकते हैं. लेकिन अगर इसे नजरंदाज किया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, जैसे कि पुरुषों को सेक्स के दौरान दर्द होना, कई बार लिंग से ब्लीडिंग हो जाना. यही नहीं ये समस्या लिंग में कैंसर का कारण भी बन सकती है. इस समस्या का नाम है फाइमोसिस. और भारत में बड़ी संख्या में इसके मरीज हैं. और ये समस्या उन्हीं पुरुषों में होती है, जिनका सरकमसीजन या खतना नहीं हुआ होता. तो फाइमोसिस क्या है, किस वजह से ये समस्या होती है, और इसका इलाज क्या है? ये जानने के लिए हमने डॉक्टर से बात की. देखें वीडियो.
सेहत: पेशाब में दिक्कत हो रही है? पुरुषों में लिंग के कैंसर की बड़ी वजह है फाइमोसिस
पुरुषों को सेक्स के दौरान दर्द होना, कई बार लिंग से ब्लीडिंग हो जाना ये समस्या लिंग में कैंसर का कारण भी बन सकती है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)
















