इन चीज़ों को खाने से बॉडी में कुछ हॉर्मोनल चेंजेज़ होते हैं, जिनके चलते फेस और स्कैल्प में ऑयली सिक्रीशन बढ़ सकता है. स्कैल्प में ऑयल बढ़ने से डैंड्रफ, फंगल इन्फेक्शन की परेशानी बढ़ सकती है.

सिर धोने के लिए क्लेरिफाइंग शैम्पू का इस्तेमाल करें- Freepik
कैसे करें हेयर वॉश? कई बार आप गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे होते हैं और आपको पता भी नहीं होता है. जैसे अगर आपका स्कैल्प ऑयली है और बाल ड्राई हैं तो ज़्यादातर आप ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं जो आपके बालों के लिए बहुत ज्यादा मॉइस्चराइज़िग हो. लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा शैम्पू स्केल्प को और ज्यादा ग्रीसी कर देता है? डॉ. निवेदिता दादू के अनुसार, सही तरीका ये है कि आप वो शैम्पू इस्तेमाल करें जो ग्रीज़ी बालों के लिए अच्छा है और उस शैम्पू को बालों की लेंथ में न लगायें. बालों की लेंथ में आप कंडिशनर इस्तेमाल करें. अगर आपका स्कैल्प ऑयली है और आप कंडिशनर लगाने से डरते हैं तो पहले अपने बालों पर कंडिशनर लगा लें और उसके बाद शैम्पू से बालों को वॉश कर लें. किस तरह के शैम्पू का करें इस्तेमाल? सिर धोने के लिए क्लेरिफाइंग शैम्पू का इस्तेमाल करें. क्लेरिफाइंग शैम्पू वो शैम्पू होते हैं जो आपके स्कैल्प से डर्ट और ऑयल को साफ़ करते हैं . आप सेलिसेलिक एसिड युक्त शैम्पू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. डाइट में करें ये बदलाव -डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी बना लें
-हेल्दी डाइट चुनें
-ज्यादा पानी पिएं
-स्प्राउट्स ज्यादा लें
-अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां लें
-रेगुलर एक्सरसाइज़ या योग करें होम रेमेडीज़ -एलोवेरा जैल: आप अपनी स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगा कर छोड़ दें और 10 मिनट के बाद बालों को धो लें.
-नींबू का रस: एक चम्मच नींबू का रस अपने स्कैल्प पर लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद अपने बालों को धो लें.
अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो और आप इसे नज़रअंदाज़ कर रहे हैं तो आप गलत कर रहे हैं. इसके लिए आपको अपने डर्मैटोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए.














.webp?width=275)

.webp?width=275)







