The Lallantop

सड़क पर गाड़ियों की टक्कर तो सुनी थी, कोलकाता एयरपोर्ट पर दो प्लेन आपस में टकरा गए

एयर इंडिया ( Air India flight) की फ्लाइट चेन्नई जाने के लिए रनवे पर थी. तभी दरभंगा जा रहा इंडिगो (IndiGo) प्लेन उसे रगड़ते हुए निकल गया.

Advertisement
post-main-image
दोनो प्लेन में यात्री सवार थे (Image: India Today, FPJ)

बुधवार 27 मार्च को कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata airport) में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा. रनवे पर खड़े एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India express) प्लेन को गुजर रहे इंडिगो (IndiGo) एयर लाइंस के प्लेन ने टक्कर मार दी. जिसमें दोनों प्लेन के विंग्स को नुकसान पहुंचा है. मामले पर कार्रवाई करते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के दो पायलटों को रोस्टर से हटा दिया है.

Advertisement

India Today की खबर के मुताबिक हादसा बुधवार 27 मार्च को सुबह करीब 11 बजे हुआ. दरअसल एयर इंडिया की फ्लाइट चेन्नई जाने के लिए रनवे पर थी. तभी दरभंगा जा रहा इंडिगो प्लेन उसे रगड़ते हुए निकल गया. हादसे में दोनों प्लेन के विंग्स को नुकसान पहुंचा. लेकिन एक बड़ा हादसा होने से बच गया. घटना के वक्त दोनों प्लेन में यात्री थे. पर किसी यात्री को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन में 163 पैसेंजर और 6 कैबिन क्रू सवार थे. वहीं इंडिगो के प्लेन में 149 यात्री थे. PTI की खबर के मुताबिक मामला नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) तक पहुंचा. जिस पर कार्रवाई करते हुए हाई लेवल जांच बिठाई गई है. और इंडिगो के दोनों पायलट्स का रोस्टर बदल देने की बात भी कही जा रही है.

ये भी पढ़ें: पायलट ने शराब पी, पैसेंजर बीड़ी सुलगाकर दही के डिब्बे में गिराने लगा राख; आखिर ये एयरलाइन्स में चल क्या रहा है?

मामले पर एयर लाइंस ने क्या कहा

PTI के मुताबिक मामले पर एयर इंडिया ने बयान में कहा है कि रनवे पर खड़ा प्लेन चेन्नई जा रहा था, तभी ये वाकया हुआ. वहीं इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा है कि इंडिगो प्लेन और दूसरे प्लेन के बीच एक छोटी सी टक्कर की खबर उन्हें कोलकाता से मिली है. जिसके बाद जहाज को जांच और कार्रवाई के लिए वापस लाया गया है.  

Advertisement

वहीं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने मामले पर कहा है कि दोनों प्लेन के विंगटिप को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है.

वीडियो: एयर इंडिया के एम्प्लॉयीज की ड्रेस बना रहे मनीष मेल्होत्रा ने जब लाखों की कीमत से बनाए ये कपड़े

Advertisement