The Lallantop

जहां हैं मोदी जी, वहां की 11 बातें

ये छुटकू सा मुलुक बड़ा ‘यमी’ है. यहां हर आदमी के लिए साल में 22 किलो चॉकलेट बनती है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रसल्स पहुंच गए हैं. ये ब्रसल्स जो है, बेल्जियम की राजधानी है. और बेल्जियम क्या है, कैसा है, ये हम आपको बताते हैं.


 

1

पश्चिमी यूरोप में एक छोटू सा देश है. आबादी करीब 1.1 करोड़. साड्डी दिल्ली से थोड़ी ही ज्यादा.


2

ये छुटकू सा मुलुक बड़ा ‘यमी’ है. अपनी बेकरीज़ के लिये दुनिया में पॉपुलर. यहां हर साल 220,000 टन चॉकलेट बनता है. यानी हर आदमी के लिए साल में 22 किलो चॉकलेट का प्रोडक्शन. ‘ब्रसल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट सेलिंग पॉइंट है. मोदी सर, हमारे लिए भी लेते आना, डार्क वाली.
choco1



3

बेल्जियम में 800 से भी ज्यादा तरह की शराब बनती है. बल्कि ये देश 'चिप्स' और 'फ्रेंच फ्राइज़' इनवेंट करने का दावा भी करता है.


4

दुनिया की सबसे अमीर लड़की कभी बेल्जियम में रहती थी. नाम है, Athina Onassis Roussel de Miranda. ये मशहूर ग्रीक शिपिंग टाइकून एरिस्टोटल ओनेसिस की नवासी है. हालांकि बाद में Athina की ये पोजीशन छिन गई.
Athena
Athena (Right)



5

यूरोप की पहली गगनचुंबी इमारत 1928 में एंट्वर्प में बनी थी. ऊंचाई के साथ-साथ गहराई में भी बेल्जियम नंम्बर वन है. 35 मीटर गहरा नीमो-33 दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल है.


6

बेल्जियम में काफी घना रेल और रोड नेटवर्क है. प्रति स्क्वायर किलोमीटर गाड़ियों की संख्या नीदरलैंड्स और जापान के बाद सबसे ज्यादा बेल्जियम में है. यहां गाड़ियों की बत्तियों के सामने तो चांद की रोशनी भा फीकी पड़ जाती है. यहां एक हाइवे है ‘द बेल्जियन मोटर वे’. बताते हैं यहां इतनी रौशनी होती है कि वह चांद से दिखता है.


7

बेल्जियम कॉमिक्स और कॉमिक्स बनाने वालों का ठिकाना है. ’टिनटिन के बारे में तो आपने सुना ही होगा. हमारे लल्लनटॉप के एक राइटर भी हैं इसी तखल्लुस के. टिनटिन बेल्जियम की ही पैदाइश है. 70 साल में 'द ऐडवेंचर्स ऑफ टिनटिन' की दुनिया भर में 20 करोड़ किताबें बिक चुकी हैं.
tintin1

 


8

किसी भी देश में अदालत से बड़ा क्या होता है. लेकिन बेल्जियम की अदालत वैसे भी सबसे बड़ी है. वैसे भी मतलब एरिया के हिसाब से. यहां का ‘लॉ कोर्ट्स ऑफ ब्रशेल्स’ 26000 वर्ग मीटर में बना है. यह रोम के सेंट पीटर्स बेसिलिका से भी बड़ा है.


9

खाने-पीने, घूमने-फिरने के अलावा बेल्जियम कानून और राजनीति के मामलों में भी मिसाल कायम करता है. कार्ल मार्क्स ने अपने प्रवास के समय ‘कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो’ ब्रसल्स में ही लिखा था.
karl marx



10

यहां पढ़ना-लिखना भी बहुत जरूरी है. 18 साल तक पढ़ाई करना कंपल्सरी है. नागरिकों को वोट डालना भी जरूरी है.


11

बेल्जियम के लोग बड़ी ईमानदारी से टैक्स भरते हैं. तभी तो यहां का टैक्स कलेक्शन जीडीपी का 45.6 फीसदी है. दुनिया में दो ही देश हैं जो ई-आईडी देते हैं, इटली और बेल्जियम. ई-पासपोर्ट इश्यू करने वाला दुनिया का पहला देश भी बेल्जियम ही है. यहां यूथेनेशिया (इच्छा मृत्यु) और गे मैरेज भी लीगल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement