डोरोथिया लेंग 1895 में अमेरिका में पैदा हुई थी. दोरेथिया 7 साल की थी तभी उसका बायां पैर पोलियो के चलते खराब हो गया. जिंदगी भर के लिए. वो घिसटकर चलती थी. फिर भी अपने जज्बे के चलते उसने पूरी दुनिया घूमी.
जब डोरोथिया 12 साल की हुई. तो उसके पिता उसे छोड़कर चले गए. जिसके बाद उसने अपना मिडिल नेम हटा दिया. 1919 में पढाई पूरी कर उसने अपना एक स्टूडियो बनाया. 1920 में उसने डिक्सन नाम के एक पेंटर से शादी कर ली.
1935 में उसका पहले पति से तलाक हो गया. इस बार उसने बर्कले यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर से शादी की.
1936 में माइग्रेंट मदर नाम की उसकी खींची एक तस्वीर ने उसे सारी दुनिया में शोहरत दिलाई. ये है उसकी फेमस तस्वीर माइग्रेंट मदर, जिसमें एक उदास मां की बेबसी दिखती है-
उसकी तस्वीरों में संवेदना होने के चलते उसे अमेरिका की सबसे महान फोटोग्राफर में शामिल किया जाता है. 1965 में 70 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई. डोरोथिया की जिंदगी पॉजिटिविटी से भरी हुई थी.





















