'मेरी नई-नई शादी हुई है. मेरे अंकल फेसबुक पर नए हैं. उनको लगा शायद ये मेरे ही लिए है. वो फ़ोन कर के पूछने लगे कि मेरा कोई एक्स बॉयफ्रेंड था क्या, जो मुझे परेशान कर रहा है."
-सोनम गुप्ता, राइटर'मुझे 20 से ज्यादा कॉल्स, 50 से ज्यादा मैसेज आए. लोग मुझे नोट की फोटो भेजकर पूछ रहे हैं, क्या मैं ही 'वो' सोनम गुप्ता हूं.'
-सोनम गुप्ता, स्टूडेंट'लोग नोट की फोटो में मुझे टैग कर रहे हैं. इन्स्टाग्राम पर 32 पेंडिंग मैसेज पड़े हैं. फ्रेंड रिक्वेस्ट से दिमाग खराब हो रखा है.'
-सोनम गुप्ता, इंजीनियरसोशल मीडिया पर जब कोई चीज आग पकड़ती है, इस हद तक चली जाती है कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है. अपने मनोरंजन के लिए हम इतने क्रूर हो जाते हैं कि ये नहीं सोचते अगला अपनी पर्सनल लाइफ में कितना दुखी और परेशान हो सकता है. ऐसी हजारों सोनम होंगी जो आज सताई जा रही होंगी. दोस्त उन पर हंसते हैं. कहीं अनजान मनचलों को नाम पता चल गया तो सड़क पर भी छेड़ने लगेंगे. बल्कि सोशल मीडिया पर तो लोग हैरेस कर ही रहे हैं. आखिर कब रुकेंगे हम?
ये पढ़िए:


















.webp?width=120)
.webp?width=120)

