The Lallantop

खाली समय में ट्रक चलाते हैं अपने 'मिस्टर बीन'!

ताली बजा कर विश करिए मिस्टर बीन को हैप्पी बड्डे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
चार्ली चैपलिन की तरह अपने म्यूट कैरेक्टर मिस्टर बीन के लिए फेमस रोवन एटकिनसन को सठियाए हुए आज एक साल हो जाएगा. मतलब आज रोवन हो रहे हैं 61 साल के. तो इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनके बारे में कुछ बातें:
1. 'मिस्टर बीन' के अलावा रोवन 'ब्लैकेडर', 'नाइन ओ क्लॉक न्यूज', 'द सीक्रेट पुलिसमैन्स बॉल्स' और 'द थिन ब्लू लाइन नाम' के टीवी शो में काम कर चुके हैं.
mister bean 2

2. रोवन डरहम में पैदा हुए और पले-बढ़े. उसके बाद इन्होने ऑक्सफर्ड के क्वींस कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की.
3. मिस्टर बीन को वो ऑक्सफर्ड के दिनों में ही अपने दिमाग में डिजाईन कर चुके थे. मिस्टर बीन की कल्पना को उन्होंने "एक एडल्ट के शरीर में एक बच्चे का दिमाग" बताया. 2012 में वो मिस्टर बीन को रिटायर करना चाहते थे. पर 2014 में एक एनिमेटेड सीरीज में उसे वापस ले आये.
4. इंग्लिश अभिनेत्री लेसली ऐश उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं.
लेसली ऐश के साथ
लेसली ऐश के साथ

5. उन्होंने सुनेत्रा सास्त्री से शादी की. सुनेत्रा BBC में मेक अप आर्टिस्ट हुआ करती थीं. उनकी लिली नाम की एक बेटी और बेंजामिन नाम का एक बेटा है. 2014 में डाइवोर्स के बाद उन्होंने लुई फोर्ड को डेट किया.
पत्नी के साथ
पत्नी के साथ

6. 2005 में रोवन ने UK के कुछ मशहूर एक्टर्स के साथ ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. विरोध रेशिअल एंड रिलीजियस हेट्रेड बिल के खिलाफ था जो कलाओं में सेंसरशिप की बात करता था.
7. 2008 में रोवन गे राइट्स के समर्थन में बोलते पाए गए.
mister bean

8. गाड़ियों के शौकीन हैं मिस्टर बीन. आलम ये है, कि एक समय उन्हें लॉरी चलाने का शौक चढ़ गया और आज भी वो लॉरी ड्राईवर का लाइसेंस रखते हैं. उन्होंने द ड्रिवेन मैन नाम की एक फिल्म की कहानी भी लिखी. एक ऐसे आदमी की कहानी जो गाड़ियों के पीछे पागल है.
(अपनी मैक लेरन एफ़-1 स्पोर्ट्स कार के साथ)
अपनी मैक लेरन एफ़-1 स्पोर्ट्स कार के साथ

9. ड्रामा और चैरिटी में अपनी सेवाओं के लिए उन्हें 2013 में कमांडर ऑफ दि ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर नियुक्त किया गया.
10. काम को लेकर रोवन चूजी हैं. कुल मिलाकर 20 से भी ज्यादा फिल्में और 8 विज्ञापनों में काम कर चुके हैं.
और जाते जाते देख जाइए मिस्टर बीन का एक फनी विडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=jtqpuYvOfHY

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement