https://www.youtube.com/watch?v=9HEr3ELCcdc
'जुगनी' नाम सुनते ही जो पहला कुछ आया, वो था स्नेहा खानवलकर का. याद आने की वजह है स्नेहा का ये गाना. फिल्म 'ओए लकी लकी ओए'
https://www.youtube.com/watch?v=PDfz-bPwGdg
स्नेहा खानवलकर याद आने की वजह सिर्फ 'जुगनी' नहीं 'विभावरी' भी है. स्नेहा का किस्सा भी कुछ-कुछ विभावरी जैसा है. एक लड़की,जो आवाजों के पीछे पागल है,पीठ पर बैग लटकाकर पंजाब की गलियों में आवाज खोजती फिर रही है.

'जुगनी' की विभावरी (सुगंधा गर्ग) Source- Youtube Screengrab
स्नेहा ने MTV के लिए एक शो किया Sound Trippin नाम का. इस शो में स्नेहा देश भर में घूम-घूमकर, आम जिंदगी की आवाजें रिकॉर्ड करती थीं. फिर उससे गाना बनातीं थीं. शो का पहला एपिसोड पंजाब में शूट हुआ था. किला रायपुर के ग्रामीण ओलंपिक खेल में. आवाजों से जो गाना बना वो था 'टुंग टुंग बजे'.
https://www.youtube.com/watch?v=X21kvYl0Mds
'टुंग टुंग बजे' बाद में अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में भी इस्तेमाल हुआ. स्नेहा के इसी गाने से ज्योती नूरा और सुल्ताना नूरा भी फेमस हुईं.

Sound Trippin के एपिसोड में नूरा बहनें Source - Youtube
अब लौटते हैं जहां से शुरू किया था. 'जुगनी' को यूं ही छोड़ नहीं सकते. ये गाना सुनिए. विशाल भारद्वाज ने गाया है. हम तारीफ न करेंगे. कुछ चीजों के बारे में लिख दो तो वो खराब लगने लगती हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=DdzoCio5pg0
























