इंदौर से पटना जा रही इंदौर-पटना एक्सप्रेस रविवार तड़के कानपुर के पास हादसे का शिकार हो गई, जिसमें अब तक 96 लोगों के मारे जाने की खबर है. रात में सवा तीन बजे के आसपास जब अधिकतर लोग सो रहे थे, तब ये हादसा हुआ. किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है. बदहवासी के आलम से बाहर निकले लोगों ने जब अपने साथियों को खोजना शुरू किया, तो पता चला किसी के पिता नहीं रहे, किसी की मां नहीं रही, किसी के बच्चे नहीं रहे. कई लोग लापता भी हैं.
ट्रेन हादसा: 10 दिन बाद शादी है, हाथ टूट चुका है, पापा नहीं मिल रहे हैं
इस हादसे में लोगों ने सिर्फ जान ही नहीं गंवाई है...


कानपुर के पास पुखरायां में जहां ये ट्रेन एक टूटे खिलौने की तरह पड़ी है, वहां हर तरफ से रोने-चीखने की आवाजें आ रही हैं. कुछ लोग वहां मौजूद अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं, तो कुछ इतना थक चुके हैं कि बस बैठे हैं. हम उन दो लड़कियों की कहानी बता रहे हैं, जो हादसे वाली जगह मौजूद हैं और उनके पापा नहीं मिल रहे हैं.
1. हादसे के बाद से पापा नहीं मिल रहे

रूबी
20 साल की रूबी गुप्ता अपने दो भाइयों, दो बहनों और पापा के साथ इंदौर से चली थीं. उन्हें अपने घर मऊ जाना था, जहां 1 दिसंबर को रूबी की शादी होनी है. लेकिन, हादसे के बाद से रूबी को अपने पिता नहीं मिल रहे हैं. रूबी का हाथ भी टूट चुका है. बात करने पर रुंधे गले से रूबी कहने लगीं,
'मुझे अपने हाथ की परवाह नहीं है. मुझे नहीं पता कि शादी का क्या होगा और मुझे उसकी कोई चिंता भी नहीं है. अभी तो मैं अपने पापा को ढूंढ रही हूं. वो मिल ही नहीं रहे हैं. मैं अस्पताल भी गई थी उन्हें देखने, लेकिन वहां भी किसी को उनके बारे में कुछ नहीं पता है.'
रूबी अपने साथ शादी के गहने और कपड़े भी साथ ला रही थीं और उसका भी कुछ पता नहीं चल रहा है. रूबी की बहनें भी घायल हैं.
2. 'पट्टी बांध दी, लेकिन पापा के बारे में नहीं बता रहे'

हादसे की जगह पर एक लड़की घूम रही है. उसकी आंख के थोड़ा ऊपर माथे पर पट्टी बंधी हुई है. बात करने पर उसने बताया कि हॉस्पिटल वालों ने उसकी मदद की है. उसे चोट लगी थी और हॉस्पिटल में उसे पट्टी बांधी गई. लेकिन इस समय उसे इस पट्टी से ज्यादा पिता की जरूरत है, जो मिल नहीं रहे हैं. उसने बताया,
'मेरे पापा नहीं मिल रहे हैं. हम लोग साथ में ही थे, फिर पता नहीं वो कहां चले गए. मैं अस्पताल गई थी. वहां उन्होंने मेरे पट्टी बांध दी, लेकिन मेरे पापा के बारे में कुछ नहीं बताया. उनकी कोई खबर नहीं मिल रही है. मैं जिससे भी पूछ रही हूं, कोई भी जवाब नहीं दे रहा है.'

हादसे की वजह तो अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि पटरी में दरार होने की वजह से ये हादसा हुआ है. मौके पर नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स को भी तैनात किया गया है.
ये भी पढ़ें:
खौफनाक रेल हादसा : न
जाने कितने मरे और एक बच्ची के तो दो टुकड़े हो गए
महज 10 मिनट में दो ट्रेनों का हो गया था ये हाल
ट्रेन हादसा: गहरी नींद में थे सब, एक झटका लगा और इधर-उधर गिर पड़े
और...















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
