The Lallantop

कौन चुरा ले गया दिल्ली से सर्दी?

इस सर्दी में क्यों हो रखे हैं दिन-रात गर्म?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सर्दी ऐसी चीज है जो आ जाए तो हल्ला काट देते हैं लोग कि बड़ी ठण्ड हो गई. पर न आए तो और भी खराब लगता है. और इस साल तो सर्दियों के मिजाज कुछ ज्यादा ही खराब हैं. न मटर के दानों में मिठास है, न हवा में वो गलन जिसे दोपहर की धूप धीरे-धीरे पिघलाती है. पड़ रही है तो बस गर्मी. इतनी गर्मी की इंजीनियरिंग के लड़के भी एक दिन छोड़ नहा ले रहे हैं. और दिल्ली के तो ये हाल हैं कि लड़कियां परेशान हैं कि पिछले साल लॉन्ग बूट्स लेकर कहीं गलती तो न कर दी.
क्यों हो रखा है मौसम हॉट? दिसंबर-जनवरी के नॉर्मल टेंप्रेचर से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है इस साल का टेंप्रेचर. और राजस्थान में तो लगभग 8 डिग्री ज्यादा है. बीते कई सालों में अब तक का सबसे गरम जाड़ा है ये. पर ये प्रॉब्लम अकेले इंडिया का नहीं है. इंडिया से हजारों मील दूर समुंदरों का पानी गर्म हो रहा है. और असर दिख रहा है यहां. और आपने नोटिस किया कि इस बार सर्दियों वाली बारिश नहीं आई? बस इसलिए बढ़ रखा है देश का पारा.
गुस्सा गया समुंदरों का पानी
Source: University Corporation for Atmospheric Research
Source: University Corporation for Atmospheric Research

कारण है एल-नीनो. एल-नीनो इंसान नहीं, बस एक सिचुएशन है. जो कर देती है समुंदरों के पानी को गरम. दक्षिण अमेरिका के पेरू देश से लगे हुए प्रशांत महासगर के एक हिस्से में बनता है एल-नीनो. पानी हो उठता है गरम. और इसका इफेक्ट पूरी दुनिया में दिखता है. अमेरिका और यूरोप में ये लाता है बारिश. और इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में लाता है ड्राई स्पेल्स. यानी सूखापन. और इस बार एल-नीनो जाने का नाम नहीं ले रहा है. नतीजतन कैलिफोर्निया में हुई है हद से ज्यादा बारिश, और UK में तापमान नॉर्मल से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है.
चोरी हो गयीं हवाएं हर साल दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में आती हैं वेस्ट से हवाएं. जिन्हें कहते हैं वेस्टरली. धरती के ऊपरी हिस्से में बहती हैं. नॉर्थ इंडिया में करवाती हैं बारिश. और साउथ इंडिया में चलती है गर्म हवा. इस सीजन में गर्म हवाओं का ये सिस्टम शिफ्ट हो गया है नॉर्थ में, जिससे वेस्टरली हवाएं इंडिया में नहीं आ पा रहीं. इसलिए इंडिया में नहीं हो रही सर्दी वाली बारिश.
और इसलिए नहीं पड़ रही दांत किटकिटाने वाली ठंड. पर आप कपड़े अच्छे से पहन के निकलना. क्योंकि मौसम बदलते देर नहीं लगती.

Advertisement
Advertisement