बाजार गुरू तो यही बताएगा कि सब बेचने के लिए होने वाले चोंचले हैं ये ऐड. हैं ही, लेकिन फिर भी देखना चाहिए. क्योंकि इसमें सब अच्छा अच्छा दिखाते हैं. पॉजिटिव बना रहता है मन. देखो और सोचो कि क्यों ऐड खतम होते होते दिल गहरा हो जाता है. बहुत भटकाएंगे नहीं हम. बस इन ऐड्स को एक बार देखिए. पक्का दोबारा देखने का मन करेगा-1- टर्किश एयरलाइंस: इस एड में टर्किश बच्चे लगे हैं मशक्कत में. उनको प्लेन देखना है करीब से. उसे अपने पास बुलाने की जुगत भिड़ाए पड़े हैं. कुछ प्रयोग असफल होते हैं. फाइनली काम बन जाता है. उनके ऊपर से उड़ कर जाता है प्लेन. लेकिन जाते जाते अपना ठिकाना दिखा देता है. वो जो बच्चा अपने ऊंचे टॉवर पर खड़ा होकर सैल्यूट करता है न. वो जरूर देखना बैक करके. बहादिर काराटस ने बनाया ये ऐड. बनने में तीन महीने लगे. इनमें से कोई बच्चा एक्टर नहीं था. इसके बाद वो सब भयंकर फेमस हो गए. https://www.youtube.com/watch?v=l4qGfCc0qik
2- ब्रूसेल्स एयरलाइंस: बेल्जियम की एयरवेज कंपनी है ब्रूसेल्स. इसका ये ऐड देखने लायक है. एक मम्मी अपने बच्चे का जेंडर टेस्ट कराके आई हैं. जो कि इंडिया में गैर कानूनी है. हसबैंड अभी अभी टेकऑफ कर गया है प्लेन में. ऑफिस का सारा स्टॉफ नायाब तरीके से मिस्टर स्मिथ के सामने भेद खोलता है. मम्मी के पेट में है एक लड़का. पापा प्लेन में मगन हो जाते हैं. डिमिट्री करकटसानी थे इस ऐड के डायरेक्टर. https://www.youtube.com/watch?v=59OuBfitxiw
3- वर्जिन अटलांटिक: दक्षिण अफ्रीका की एयरलाइंस कंपनी. ग्रेग ग्रे ने 2005 में इसका ये मजेदार ऐड बनाया. दो दोस्त जो एक दूसरे को प्यार करते हैं. प्यार मने असली वाला. एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते. बिस्तर पर भी साथ ही रहना है. दरअसल वो गे हैं. अब साथ रहने का एक ही जुगाड़. ये ऐड बताता है. या तो शादी कर लो या हमारी बिजनेस क्लास की सीट बुक कर लो. इसमें जो गाना है उसे लिखा है बी गीस ने. https://www.youtube.com/watch?v=ALXyM8lcdfU
4- सिंगापुर एयरलाइंस: चोली दामन का रिश्ता आउट डेटेड है. उसकी जगह ले ली है एयरहोस्टेस और मुस्कराहट के रिश्ते ने. सिंगापुर एयरलाइंस के इस ऐड में एक लेडी है. उसकी खासियत है नॉर्मल इंसानी बर्ताव. जो करना सबको चाहिए. लेकिन करते बहुत कम लोग हैं. किसी की मदद करके खुश होना. ये हुनर हमें आना चाहिए. यह ऐड 2011 का है.इसमें जो लड़की है वह एक ब्रांड है. इनको कहते हैं सिंगापुर गर्ल्स. 1972 से ये आइडिया लाइट में आया. जिसमें सिंगापुर के पारंपरिक ड्रेस में नजर आती है लेडी. इस ड्रेस को कहते हैं केबाया. https://www.youtube.com/watch?v=ewzY-vXJAsU&index=4&list=PLS1GaxkLmACXJDIwUbDaBQ82NwzCc36Fp
5- ब्रिटिश एयरवेज इंडिया: वैसे तो इस कंपनी के सारे ऐड धांसू होते हैं. लेकिन आगे इंडिया जुड़ जाए तो और खास हो जाते हैं. आपको क्या लगता है. बड़ा बुरा देश है आपका. असहिष्णु है. ब्रिटिश एयरवेज वालों को नहीं लगता. उनका ऐड देखिए नया वाला. ये लड़की जब पहली बार इंडिया वालों के साथ उड़ी तो उसका एक्सपीरियंस कैसा था. सेंटी कर देने वाला ऐड है. खूब पसंद आ रहा है लोगों को. आप भी देखो, अच्छा लगता है. https://www.youtube.com/watch?v=ZFb01yTR9bA&feature=youtu.be
टर्किश एयरलाइंस का ही था वो ऐड 'कोबी वर्सेज मेसी.' जिसमें दोनों सेलिब्रिटीज हार जाते हैं एक बढ़िया खाने की थाली से. और हां, इन ऐड्स का अच्छा होना सर्विस अच्छी होने की गारंटी नहीं है. अपने रिस्क पर प्लान बनाएं इन पर बैठने का.





















