उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक समलैंगिक लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर चाकू से अपने पार्टनर की हत्या कर दी. मृतक और आरोपी दोनों युवक हैं. वे करीब एक साल से साथ रह रहे थे. आरोपी ने वारदात में सब्जी काटने वाले चाकू का इस्तेमाल किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को गिरफ्तार कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.
वाराणसी में युवक ने गे लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या की, पुलिस से बोला- 'पति-पत्नी की तरह रहते थे'
Varanasi में Live In Partner की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया. साथ ही हत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

घटना सोमवार, 27 जुलाई की रात भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा इलाके में हुई. मृतक की पहचान दीपांशु राय के तौर पर हुई है. 26 साल के दीपांशु पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. इंडिया टुडे से जुड़े रोशन जायसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपांशु पिछले एक साल से कुश पाण्डेय के साथ एक घर में रह रहा था. बताया गया कि सोमवार को बाहर से घर लौटने के बाद दोनों में बहस हो गई.
बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए कुश ने दीपांशु पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया. हमले में दीपांशु बुरी तरह घायल हो गया. वो काफी देर तक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा रहा. बाद में आरोपी ने खुद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने बताया कि दीपांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी. उसके मुताबिक कुश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने ही दीपांशु की हत्या की. दोनों लंबे वक्त से साथ में रह रहे थे. कुश ने यह भी दावा किया कि उसने दीपांशु से एक मंदिर में ‘शादी’ भी कर ली थी. तब से दोनों ‘पति-पत्नी की तरह’ रहते थे.
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने गए 3 भारतीय हो गए किडनैप! भारत-पाक गैंग ने बनाया बंधक, मांगी मोटी फिरौती
जांचकर्ता अधिकारियों को अब तक की पड़ताल में पता चला कि दोनों लगातार शराब का सेवन करते थे. इस दौरान कई दफा दोनों में ‘हिंसक बहस’ भी हो जाती थी. पुलिस ने बताया कि दीपांशु के पेट में चाकू लगने के कम से कम 5 जख्म मिले हैं.
मामले की पुष्टि करते हुए ACP भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
वीडियो: दिल्ली जंतर-मंतर पर Gen Z के बाद अब फतेहपुर में Gen Alpha का प्रदर्शन, क्या है मांग?












