The Lallantop

उदयपुर घूमने आई फ्रांसीसी महिला से सिगरेट के बहाने की दोस्ती, फिर घर ले जाकर किया रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वो अपने दोस्तों के साथ डिनर कर रही थी, तभी सिद्धार्थ उसकी टेबल पर आया और बातचीत शुरू की. उसने कथित तौर पर ‘सिगरेट पीने’ के बहाने बाहर चलने को पूछा. इसके बाद दोनों कार से घूमने निकल गए.

Advertisement
post-main-image
फ्रांसीसी महिला टुरिस्ट से रेप की घटना. (तस्वीर : इंडिया टुडे)

फ्रांस से राजस्थान के उदयपुर घूमने आई एक महिला पर्यटक से कथित तौर पर रेप किया गया. महिला ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के एंप्लॉयी पर रेप का आरोप लगाया है. 30 वर्षीय पर्यटक ने पुलिस को बताया कि आरोपी सिद्धार्थ ने घुमाने के बहाने उसका रेप किया है. दोनों एक पार्टी में मिले थे. पुलिस ने सिद्धार्थ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. उसकी तलाश की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रविवार 22 जून को पीड़िता बस के जरिए दिल्ली से उदयपुर घूमने आई थी. वो अंबामाता इलाके के एक होटल में ठहरी हुई थी. सोमवार 23 जून की शाम वो टाइगर हिल के पास ‘द ग्रीक फार्म कैफे एंड रेस्ट्रो’ की एक पार्टी में शामिल हुई.

इंडिया टुडे से जुड़े सतीश की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वो अपने दोस्तों के साथ डिनर कर रही थी, तभी सिद्धार्थ उसकी टेबल पर आया और बातचीत शुरू की. उसने कथित तौर पर ‘सिगरेट पीने’ के बहाने बाहर चलने को पूछा. इसके बाद दोनों कार से घूमने निकल गए.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया, 

“मैने कई बार सिद्धार्थ को होटल छोड़ने के लिए कहा लेकिन ऐसा करने के बजाय वो मुझे अपने अपार्टमेंट ले गया. वहां उसने मुझे गले लगाने को कहा. मैंने ऐसा करने से इनकाक कर दिया. मेरा फोन डिस्चार्ज था. मैंने कई बार फोन चार्ज करने के लिए केबल मांगी जिससे मैं अपने होटल वापस पहुंच सकूं.”

पीड़िता ने आगे बताया, 

Advertisement

“इसके बाद सिद्धार्थ ने मुझे जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश की, और मुझे छूने लगा. जबकि मैं लगातार उसे साफ ‘ना’ बोलती रही. मैं रोने लगी और उसने मेरा रेप किया. मैं लगातार रोती रही. जब उसने मेरा रेप कर लिया तब मैंने फिर उससे वापस छोड़ने की विनती की. वो मना करता रहा लेकिन आखिर में उसने सुबह 6 बजे मुझे होटल छोड़ दिया.”

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद महिला एक प्राइवेट अस्पताल पहुंची, जहां उसकी हालत देख हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने खुद बडगांव पुलिस को इसकी जानकारी दी. थानाधिकारी पुरण सिंह ने घटना की पुष्टि की है.

वहीं एक्सप्रेस के मुताबिक, उदयपुर ASP योगेश गोयल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. उसके साथ आए अन्य फ्रांसीसी पर्यटकों के बयान भी दर्ज कराए गए हैं. पुलिस आरोपी सिद्धार्थ के सोशल मीडिया और मोबाइल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है. अधिकारी ने बताया कि फिलहाल वो फरार है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वीडियो: ट्रंप ने किया सीजफायर का दावा, उधर ईरान ने दागी मिसाइलें

Advertisement