The Lallantop

ट्विशा शर्मा का CCTV फुटेज, शव सीढ़ियों से नीचे लाते दिखे 3 लोग

इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह के मुताबिक, पहला सीसीटीवी फुटेज 9 सेकेंड का है. इसमें ट्विशा सीढ़ियां चढ़कर छत पर जाती हुई दिख रही हैं. इस दौरान उन्होंने नॉर्मल आउटफिट पहना हुआ है. फुटेज में उनके छत पर जाने की टाइमिंग शाम को 7 बजकर 20 मिनट दिखा रहा है.

Advertisement
post-main-image
ट्विशा शर्मा केस में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. (इंडिया टुडे)

एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा केस से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. इनमें ट्विशा छत पर जाते हुए दिख रही हैं. वहीं कुछ देर बाद उनके पति समर्थ सिंह और उनके दो दोस्त ट्विशा की बॉडी को सीढ़ियों से नीचे लाते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये सीसीटीवी फुटेज 12 मई के हैं. 12 मई को ही भोपाल के कटरा हिल्स स्थित घर से ट्विशा की लाश मिली थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह के मुताबिक, पहला सीसीटीवी फुटेज 9 सेकेंड का है. इसमें ट्विशा सीढ़ियां चढ़कर छत पर जाती हुई दिख रही हैं. इस दौरान उन्होंने नॉर्मल आउटफिट पहना हुआ है. फुटेज में उनके छत पर जाने की टाइमिंग शाम को 7 बजकर 20 मिनट दिखा रहा है.

दूसरा फुटेज 2 मिनट 15 सेकेंड का है. इस वीडियो की शुरुआत में छत की सीढ़ी के ऊपरी हिस्से में कुछ लोग दिख रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनके एक साथी थे. बताया जा रहा है कि वे ट्विशा को CPR दे रहे थे. वीडियो जैसे थोड़ा आगे बढ़ता है. एक महिला सीढ़ी की ओर आती है, लेकिन वो ऊपर जाने के बजाय पास के दरवाजे से बाहर की ओर चली जाती है.

Advertisement

इसके बाद एक और आदमी दौड़ते हुए सीढ़ी की ओर जाता है. फिर बाहर जाने वाली महिला अंदर आती है और नीचे की ओर चली जाती है. इसके बाद तीन लोग ट्विशा की बॉडी लेकर सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए दिखाई देते हैं. इसमें एक तो समर्थ सिंह थे. दो और उनके दोस्त बताए जा रहे हैं. इस दौरान ट्विशा की बॉडी पर वही कपड़े हैं, जो उनकी मौत के वक्त बरामद हुए हैं. ट्विशा की बॉडी को सीढ़ी से नीचे लाने की टाइमिंग तकरीबन 8 बजकर 20 मिनट है. यानी उनके छत पर जाने और बॉडी नीचे लाए जाने के बीच करीब एक घंटे का अंतराल था.

ट्विशा मॉडल और एक्ट्रेस थीं. उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया था. वे मिस पुणे रह चुकी थीं. उन्होंने MBA किया और कुछ साल दिल्ली में नौकरी भी की थी. पांच महीने पहले भोपाल में रिटायर्ड जज के बेटे से उन्होंने शादी की. दोनों डेटिंग ऐप से मिले थे. 12 मई को उन्होंने कथित तौर पर अपनी जान दे दी. अपने अंतिम मैसेज में सिर्फ इतना लिखा -'I'm Trapped'.

वीडियो: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रशासन पर क्या आरोप लगाए?

Advertisement

Advertisement