विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तमिलनाडु की राजनीति में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आ गया है. कल तक जो शख्स AIADMK का वफादार सिपहसालार था, अम्मा जयललिता का दायां हाथ था, वो आज विपक्षी खेमे DMK (Panneerselvam Joins DMK) में शामिल हो गया. बात हो रही है तीन बार के तमिलनाडु CM और AIADMK में कई अहम भूमिकाएं निभा चुके ओ पनीरसेल्वम की. जो OPS के नाम से विख्यात हैं.
विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में बड़ा ट्विस्ट, जयललिता के राइट हैंड पनीरसेल्वम की DMK में एंट्री
DMK में शामिल होते ही पनीरसेल्वम ने सीएम स्टालिन की तारीफों के पुल बांध दिए. पनीरसेल्वम ने स्टालिन की लीडरशिप की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि उन्होंने कैसे तमिलनाडु के हर सेक्टर का विकास किया है.


आज यानी 27 फरवरी की सुबह से खबरें चल रही थीं कि पनीरसेल्वम DMK के नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में DMK का दामन थामने वाले हैं. दोपहर होते-होते ऐसा हुआ भी. DMK मुख्यालय से तस्वीरें आईं. जिसमें स्टालिन और पनीरसेल्वम साथ में दिखे. और पनीरसेल्वम के DMK का दामन थामने की पुष्टि हुई.
DMK में शामिल होते ही पनीरसेल्वम ने सीएम स्टालिन की तारीफों के पुल बांध दिए. उन्हें थलपति कहा. यानी एक बड़ा सर्वमान्य नेता. पनीरसेल्वम ने स्टालिन की लीडरशिप की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि उन्होंने कैसे तमिलनाडु के हर सेक्टर का विकास किया है. इमोशनल टच देते हुए बोले कि सीएन अन्नादुराई ने जो DMK बनाई थी, उसमें वापस लौटकर खुशी हो रही है.
पनीरसेल्वम ने AIADMK और इसके महासचिव ई पलनीस्वामी पर हमला भी बोला. पलनीस्वामी को तानाशाह बताया. कहा कि पलनीस्वामी ने AIADMK की ऐसी हालत कर दी है कि अब इसे कभी सफलता नहीं मिल सकती. पनीरसेल्वम बोले कि अम्मा यानी जयललिता के जाने के बाद लाखों AIADMK कार्यकर्ता DMK में आए हैं, और उन्होंने स्टालिन की लीडरशिप स्वीकारी है.
CM स्टालिन का भी पोस्ट आया. लिखा- पूर्व मुख्यमंत्री और प्यारे भाई ओ पनीरसेल्वम अपनी मदर ऑर्गेनाइजेशन में शामिल हो गए हैं. मैं खुली बाहों से उनका स्वागत करता हूं. 2026 का चुनाव तमिलनाडु और फासीवादी बीजेपी के बीच एक लोकतांत्रिक मुकाबला है. इसी बात को समझते हुए अलग-अलग लोकतांत्रिक ताकतें DMK में शामिल हो रही हैं.
प्रतिक्रिया AIADM की भी आई. पार्टी ने IT विंग ने पनीरसेल्वम को दल-बदलू बताया. वहीं, अभी तक पलनीस्वामी की कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, इस डेवलपमेंट को उनके लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि OPS के पास दक्षिणी तमिलनाडु में थेवर समुदाय का अच्छा-खासा समर्थन माना जाता है.
वीडियो: दिल्ली शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली बेल, कैमरे पर क्या बोले?











.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


.webp?width=120)

