The Lallantop

तालिबान की भारत से गुहार, कारोबारियों, मरीजों और छात्रों को वीजा दे सरकार

Taliban और भारत सरकार के बीच Dubai में हाई लेवल मीटिंग हुई. जिसके बाद तालिबान ने भारत सरकार से अफगानियों को वीजा जारी करने का अनुरोध किया है.

Advertisement
post-main-image
तालिबान ने भारत सरकार से अफगानियों को वीजा देने का अनुरोध किया है. (इंडिया टुडे)

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने आठ जनवरी को दुबई में तालिबान (Taliban India talk) के कार्यकारी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की. 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ यह अब तक की सबसे हाई लेवल बैठक थी.  इस बैठक के कुछ ही घंटों बाद तालिबान ने नई दिल्ली से अफगान व्यापारियों, मरीजों और छात्रों को वीजा जारी करने का आग्रह किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के उपर प्रवक्ता हाफिज जिया अहमद ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, 

 कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने 8 जनवरी को विक्रम मिस्त्री से मुलाकात के दौरान वीजा जारी करने के बारे में बातचीत की.

Advertisement

हाफिज जिया अहमद के मुताबिक, दुबई में हुई बैठक में दोनों पक्ष वीजा और व्यापार को सुविधाजनक बनाने पर सहमत हुए है. वहीं बैठक पर भारत सरकार के बयान में इसका जिक्र नहीं किया गया है. इसमें सिर्फ इतना कहा गया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने अफगान लोगों की तत्काल विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत की तत्परता से अवगत कराया.

अफगानियों को वीजा देने का मुद्दा बहुत जटिल है. और इसके तीन बड़े कारण हैं.पहला भारत सरकार तालिबान को आधिकारिक रूप से मान्यता नहीं देती है. दूसरा भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने अफगानिस्तान से वीजा मांगने वालों के संबंध में सुरक्षा खतरे की आशंका जताई है. तीसरा भारत सरकार के काबुल स्थित भारतीय दूतावास या अफगानिस्तान में वाणिज्य दूतावास में कोई वीजा विभाग काम नहीं कर रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, भारत की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए मुत्ताकी और तालिबानी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय पक्ष को आश्वासन दिया है कि भारत आने वालों से कोई खतरा नहीं होगा.  वे वीजा दिए जाने वालों की जांच सुनिश्चित करेंगे.

Advertisement

भारत सरकार के लिए यह एक बहुत ही पेचीदा मुद्दा है. क्योंकि अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से वह अफगानों को वीजा जारी करने में बहुत सख्त रही है. 15 अगस्त 2021 को अशरफ गनी के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के चार दिन बाद भारत सरकार ने उन अफगानी नागरिकों को पहले से जारी किए सभी फिजिकल वीजा रद्द करने का फैसला किया था, जो अभी भारत नहीं पहुंचे थे.

सभी संबंधित एयरलाइंस को भारत सरकार के इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया. और उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अफगानी नागरिकों को भारत जाने वाली उड़ानों में सवार ने होने दें. जिनके पास फिजिकल भारतीय वीजा है.

ये भी पढ़ें - भारत में अफगानिस्तान का असली राजदूत कौन? इस सवाल की लड़ाई ने बड़ा कांड कर दिया

भारत सरकार ने भारत की यात्रा करने के इच्छुक अफगान नागरिकों के लिए 'ई-आपातकालीन X-विविध' वीजा की एक नई श्रेणी शुरू की है. इसलिए उन अफगान नागरिकों को ई-वीजा पोर्टल पर भारतीय वीजा के लिए आवेदन करने की सलाह दी गई है.

वीडियो: दुनियादारी: तालिबान का पाकिस्तान पर हमला, क्या अफगानिस्तान के साथ जंग होगी?

Advertisement