The Lallantop

ओडिशा में पुलिस वैन का भीषण एक्सिडेंट, 5 पुलिस जवानों की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक पुलिस बोलेरो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि 5 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं.

Advertisement
post-main-image
टक्कर इतनी तेज थी कि 5 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई (PHOTO-India Today)

ओडिशा के झारसुगुड़ा में एक भयंकर हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की जान चली गई. यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस बोलेरो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि 5 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं. ये हादसा तब हुआ जब झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास तड़के सुबह पुलिस की गाड़ी कहीं से आ रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
आर्म्ड पर्सनल रिजर्व के थे बोलेरो सवार पुलिसकर्मी

मृतकों की पहचान ओडिशा की 'आर्म्ड पर्सनल रिजर्व' (APR) के जवान काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा के रूप में हुई है. साथ ही APR के दो पुलिसकर्मी और एक सार्जेंट को गंभीर चोटें आई हैं. एक्सीडेंट के बाद उन्हें लोकल पुलिस ने रेस्क्यू किया. पुलिस उन्हें झारसुगुड़ा डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल ले गई जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत अभी भी क्रिटिकल है, और वो अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

Advertisement
पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर से पूछताछ शुरू की

इस मामले में लोकल पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टक्कर की असली वजह क्या थी? हादसे के बाद मौके पर कई सीनियर पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्होंने घायलों को रेस्क्यू किया. इस मामले पर जानकारी देते हुए झारसुगुड़ा के एसपी गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र ने कहा कि ये पुलिस वाले एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. 

वहीं DM चव्हाण कुणाल मोतीराम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज झारसुगुड़ा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें हमने 5 पुलिस वालों को खो दिया. हम देखेंगे कि यह घटना क्यों हुई और यह पक्का करेंगे कि जरूरी कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. जिले के एसपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतक पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी है.

वीडियो: दिल्ली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से जोमाटो डिलीवरी बॉय की मौत

Advertisement

Advertisement