दिल्ली पुलिस ने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर की प्रोटेस्ट साइट से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वे पिछले 20 दिनों से अनशन पर थे और 21वें दिन पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों और डॉक्टरों की सलाह पर की गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भी जंतर-मंतर से हटाना शुरू कर दिया है.
सोनम वांगचुक को सफेद चादर की आड़ में अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस
Delhi Police ने 20 दिनों से अनशन कर रहे एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk को जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भी जंतर-मंतर से हटाना शुरू कर दिया है.

सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की बात कही थी. उन्होंने देशवासियों से इस मार्च में जुटने की भी अपील की थी. लेकिन इससे पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वांगचुक को पुलिस ने जबरन घसीटा. वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्होंने अदालत के आदेशों का पालन किया. वांगचुक को सफेद चादर की आड़ में स्टेज से उठाकर एंबुलेंस में ले जाने का एक वीडियो भी सामने आया है.
इंडिया टुडे से जुड़े अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है. उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. उनका हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टरों की टीम ने कहा कि उनके वाइटल्स नॉर्मल हैं, और हाइपोटेंसिव और हाइपोग्लाइसेमिक ECG भी नॉर्मल हैं. वे होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है.
DCP ने क्या बताया?नई दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) सचिन शर्मा ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए और मेडिकल सलाह के आधार पर सोनम वांगचुक को मेडिकल इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है और अभी वे मेडिकल देखरेख में हैं.
एक दूसरे पोस्ट में DCP ने बताया कि सोनम वांगुचक को अस्पताल ले जाते वक्त प्रदर्शनकारियों ने अड़चन डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफरातफरी मची. उन्होंने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने की अपील की है.
'मेडिकल टीम बताकर वांगचुक को उठाया'
प्रदर्शनकारियों में शामिल एक शख्स ने बताया कि 18 जुलाई की लगभग दस पुलिस वाले आए, और दावा किया कि वे मेडिकल टीम से हैं. आगे बताया,
“हमें पता चल गया कि वे पुलिस वाले हैं क्योंकि वे डॉक्टर जैसे नहीं लग रहे थे और उन्होंने सभी वॉलंटियर्स को एक तरफ हटने का आदेश दिया. हमने उनसे इंतजार करने की गुजारिश की, लेकिन अचानक उन्होंने ऐलान किया कि हाई कोर्ट का आदेश है जिसके तहत उन्हें सोनम सर को ले जाना है… सभी पुलिस वाले सादे कपड़ों में थे.”
प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरूदिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भी जंतर-मंतर से हटाना शुरू कर दिया है. नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के अनशन का 20वां दिन, डॉक्टर्स ने जताई चिंता- ‘खराब हो सकते हैं ऑर्गन’
दिल्ली हाईकोर्ट में सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई थी. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार को आदेश दिया था कि सोशल एक्टिविस्ट की सेहत हर रोज मॉनिटर होनी चाहिए. साथ ही यह भी कहा कि अगर जबरदस्ती मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़े तो वो भी करें.
वीडियो: राजधानी: सोनम वांगचुक पर राहुल गांधी ने क्या फैसला लिया?













