नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा था, एक व्यक्ति की लोकप्रियता भी धीरे-धीरे आसमान चढ़ रही थी. कॉकरोच जनता पार्टी के शुरू किए गए इस आंदोलन में वही व्यक्ति केंद्रीय आकर्षण होता गया, जबकि उसका इस पार्टी से कोई संबंध नहीं था. हम बात कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की, जिनकी भूख हड़ताल को अब 23 दिन हो गए हैं.
सोनम वांगचुक का अनशन सोशल मीडिया पर CJP को भी 'खा' गया
जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन भले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुरू किया हो लेकिन धीरे-धीरे सोनम वांगचुक इस प्रोटेस्ट का सबसे बड़ा चेहरा बन गए.


सफदरजंग अस्पताल से ही उन्होंने ऐलान किया है कि उनका अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक सांसद संसद में उनके युवा प्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं करते. बीती 28 जून को वह जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन को सपोर्ट करने आए थे. तभी उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया था.
सोशल मीडिया पर आंदोलन का चेहराशुरुआत में सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक की इस भूख हड़ताल की चर्चा कम रही. लेकिन धीरे-धीरे सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक वो इस आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा बन गए. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की दिलचस्पी CJP से ज्यादा वांगचुक में रही.
इंडिया टुडे से जुड़े बिदिशा साहा, आकाश शर्मा, विजयेश तिवारी ने प्रोटेस्ट को लेकर ‘गूगल ट्रेंड्स’, ‘इंस्टाग्राम’ और ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) के आंकड़ों का विश्लेषण किया है. इसमें सामने आया कि NEET पेपर लीक के खिलाफ इस आंदोलन को भले ही CJP ने ऑर्गेनाइज किया हो, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान सोनम वांगचुक पर रहा.
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में गूगल पर पर ‘Sonam Wangchuk’ को ‘CJP’, ‘CJP Protest’, ‘Chalo Sansad’ और आंदोलन से जुड़े दूसरे कीवर्ड्स की तुलना में बहुत ज्यादा बार सर्च किया गया. सोनम वांगचुक और उनसे जुड़े कीवर्ड्स सबसे ज्यादा सर्च किए गए 18 जुलाई को. ये वही दिन है, जब दिल्ली पुलिस ने पहली बार आंदोलन में दखल दिया था और सुबह-सुबह सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट कर दिया था. पूरे आंदोलन के दौरान, सोशल मीडिया के ‘निवासियों’ का सोनम वांगचुक में दिलचस्पी का सबसे बड़ा उछाल इसी दिन आया.
इंस्टा पर 5 लाख पोस्टइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक नाम के हैशटैग (#SonamWangchuk) से 5 लाख से ज्यादा पोस्ट किए गए. यह #CJPProtest से दोगुना से भी ज्यादा हैं. #ChaloSansad हैशटैग को लेकर भी इंस्टाग्राम पर सिर्फ 13 हजार पोस्ट्स ही हैं. इसके साथ ही सोनम वांगचुक के इंस्टा फॉलोवर्स की संख्या भी बेतहाशा बढ़ी है. 16 जुलाई के बाद से इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक के फॉलोअर्स की संख्या में 13.8 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
इसी दौरान दिल्ली हाईकोर्ट में वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर सुनवाई चल रही थी. इसमें कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को उनकी सेहत की निगरानी तय करने का निर्देश दिया था. इसी के बाद वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया.
ये भी पढ़ेंः 'मैं अनशन नहीं तोड़ूंगा', सोनम वांगचुक का ऐलान
एक्स पर भी धड़ाधड़ पोस्ट हुएसिर्फ इंस्टाग्राम पर नहीं, एक्स पर भी वांगचुक नाम का हैशटैग सबसे ज्यादा यूज किया गया. 14 जुलाई से 20 जुलाई के बीच #Wangchuk पर 14 लाख से ज्यादा पोस्ट किए गए. वहीं, #CJPProtest पर लगभग 1.4 लाख पोस्ट, #ChaloSansad पर लगभग 1.12 लाख पोस्ट और #SonamWangchuk पर 1 लाख से ज्यादा पोस्ट किए गए.
ये आंकड़े इसलिए अहम हैं क्योंकि CJP का ये आंदोलन सोशल मीडिया पर ही स्टार्ट हुआ था, जो बाद में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में बदल गया. सीजेआई सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहने वाली टिप्पणी के विरोध में मजाकिया अंदाज में बनी कॉकरोच जनता पार्टी ने बेहद कम समय में सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी में बीजेपी और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया. उसके पास इंस्टा पर दोनों ही पार्टियों से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे.
बाद में CJP के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया. जंतर-मंतर पर चल रहे उनके प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए सोनम वांगचुक भी आए. वह लद्दाख में जलवायु के मुद्दों की सबसे मुखर आवाज माने जाते हैं. इसी प्रोटेस्ट में उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान किया था, जो अब तक जारी है. इस अनशन के दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ते गए, वैसे-वैसे सोनम वांगचुक इस आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा बनते गए.
वीडियो: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच डॉक्टर ने ऑर्गन ख़राब होने की चेतावनी दी










