विमल पान मसाला का ऐड करने के कारण अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को FDA ने नोटिस भेजा था. महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के ग्रेटर मुंबई डिवीजन ने 11 अगस्त को इन स्टार्स को नोटिस जारी किए थे. दो एक्टर्स ने जवाब दिए, लेकिन एक ने नहीं. अब उन पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
शाहरुख खान, अजय देवगन या टाइगर श्रॉफ? तुकाराम मुंढे के निशाने पर कौन?
Shah Rukh, Ajay Devgn Vimal Ad controversy: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने तीन अभिनेताओं को विमल पान मसाला का प्रचार करने के लिए नोटिस भेजा था. इसमें अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ का नाम है.

FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने कहा कि एक्टर के मामले में कानूनी कार्रवाई और मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने ये भी कहा कि वे लोगों के लिए अभिनेता हो सकते हैं, लेकिन उनके लिए ‘कानून का उल्लंघन करने वाले’ हैं.
NDTV से बात करते हुए तुकाराम मुंढे ने कहा, “आपके लिए वे स्टार हो सकते हैं, लेकिन मेरे लिए वे सिर्फ विज्ञापन करने वाले हैं. इसलिए मैं उन्हें कानून तोड़ने वाले के तौर पर देख रहा हूं. कानून अपना काम करेगा. हमने कार्रवाई शुरू कर दी है.”
अभिनेताओं पर आरोप लगाया गया था कि यह विज्ञापन 'विमल पान मसाला' का सरोगेट प्रमोशन था, जो महाराष्ट्र में प्रतिबंधित उत्पाद है. मुंढे ने बताया कि सिर्फ दो एक्टर्स ने नोटिस दिया है. लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि किसने. FDA के चीफ ने कहा, "जिस एक मामले में जवाब नहीं मिला है, हम उसमें कानूनी जांच और मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं."
ये भी पढ़ें: तुकाराम मुंढे के निशाने पर अब अस्पताल और मेडिकल आइटम्स, बोले- ‘₹11 की चीज ₹325 में बिक रही’
अभिनेताओं ने जवाब में क्या बताया?मुंढे ने NDTV को उन दो एक्टर्स की दलील के बारे में बताया, जो उन्होंने नोटिस के जवाब में दी थी. अभिनेताओं का कहना है कि विज्ञापन की जिम्मेदारी मैन्युफैक्चरर की है. लेकिन तुकाराम मुंढे ने इस दलील को खारिज कर दिया कि कोई कंपनी प्रोडक्ट बनाती है, तो उसका प्रचार करने वालों की कोई जिम्मेदारी नहीं होती. उन्होंने कहा,
“विज्ञापन करने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है. माने वह जिस चीज को एंडोर्स कर रहा है, उसके बारे में पूरी सावधानी बरते. यह कहना गलत है कि उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है. मैं सिर्फ नैतिक ही नहीं, बल्कि कानूनी नजरिए से भी बात कर रहा हूं. क्योंकि मैं यहां एक रेगुलेटर के तौर पर हूं.”
FDA ने जवाब देने वाले एक्टर्स को अपनी बात रखने का मौका दिया है. नोटिस जारी करने वाले असिस्टेंट कमिश्नर उनकी बात सुनेंगे.
दिल्ली हाई कोर्ट में तीनों अभिनेताओं को जारी नोटिस रद्द करने की मांग की गई थी. 'विमल इलायची' के मास्टर लाइसेंस-होल्डर PB Agro LLP ने यह याचिका दायर की थी. लेकिन 14 सितंबर को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने इसे खारिज करते हुए कहा कि कोर्ट के पास इस मामले में अधिकार क्षेत्र (टेरिटोरियल ज्यूरिस्डिक्शन) नहीं है. क्योंकि नोटिस मुंबई में FDA ने जारी किए थे.
वीडियो: तो क्या UPI पर MDR के बाद आएंगे नए शुल्क? व्यापारियों की बढ़ी चिंता











