The Lallantop

रेलवे पुलिस कॉन्स्टेबल की भीड़ ने हत्या कर दी, यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था

मृतक की पहचान सौम्या रंजन स्वाइन के तौर पर हुई है. वो कटक में 12 साल से GRP कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे. इंडिया टुडे से जुड़े अजय नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 मई को सौम्या अपने साथी ओम प्रकाश राउत के साथ काम के सिलसिले में Additional Director General (ADG) से मिलने जा रहे थे.

Advertisement
post-main-image
ओडिशा में भीड़ ने रेलवे कॉन्स्टेबल को पीटकर मार डाला. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
अजय कुमार नाथ

ओडिशा में भीड़ ने एक रेलवे पुलिस (GRP) कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया गया कि कॉन्स्टेबल पर यौन उत्पीड़न और सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं को घायल करने का आरोप था. कॉन्स्टेबल पर हमला उस वक्त हुआ, जब वो काम के सिलसिले में ADG (रेलवे) से मिलने जा रहा था. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उधर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतक की पहचान सौम्या रंजन स्वाइन के तौर पर हुई है. वो कटक में 12 साल से GRP कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे. इंडिया टुडे से जुड़े अजय नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 मई को सौम्या अपने साथी ओम प्रकाश राउत के साथ काम के सिलसिले में Additional Director General (ADG) से मिलने जा रहे थे.

इसी दौरान खुर्दा जिले के बलियांटा पुलिस थाना क्षेत्र के बेनुपुर में कथित तौर पर स्थानीय लड़कों ने सौम्या पर दो लड़कियों पर आपत्तिजनक कॉमेंट करने और बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाया. एक्सीडेंट की बात इलाके में फैली तो लोग घटनास्थल पर पहुंच गए.

Advertisement

देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और सौम्या की बाइक को रोककर उनपर हमला कर दिया. भीड़ ने सौम्या को इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना सौम्या के परिजनों को भी मिली. उन्होंने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए.

परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसकी मौजूदगी में सौम्या पर हमला किया गया. परिवार ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर मूकदर्शक बनकर खड़ी रह गई. उन्होंने सौम्या की जान बचाने की कोशिश नहीं की.

घटना पर मृतक सौम्या की मां का बयान आया है. उन्होंने कहा, 

Advertisement

‘वह (सौम्या) ओम प्रकाश के साथ ADG से मिलने जा रहा था. उन्होंने उसे पुलिस के ठीक सामने पीट-पीटकर मार डाला, लेकिन किसी ने भी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया.’

वहीं, इस मामले पर DCP जगमोहन मीणा का भी बयान सामने आया. उन्होंने कहा,

‘दूसरे पक्ष ने भी मृतक के पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक अन्य लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया. हमें अभी सब कुछ सार्वजनिक नहीं करना चाहिए.’

खबर लिखे जाने तक आरोपियों के गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है. 

वीडियो: ग्राउंड रिपोर्ट: सुवेंदु अधिकारी PA मर्डर पर शमिक भट्टाचार्य ने क्या दावा कर दिया?

Advertisement