The Lallantop

'विदेशियों के सामने कपड़े उतार दिए', AI समिट में 'शर्टलेस' प्रोटेस्ट पर मोदी ने कांग्रेस को खूब सुनाया

Narendra Modi On Youth congress Protest: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेट्रो और नमो भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

दिल्ली के भारत मंडपम में एआई एक्सपो समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी, जब सारा देश जानता है कि वो पहले से ही नंगे हैं. कांग्रेस को वैचारिक रूप से दिवालिया बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी देश को बदनाम करने में जुटी है. उसे मोदी से नफरत है और वो उकी कब्र खोदना चाहते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेट्रो और नमो भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया था. नारेबाजी की थी. इसके लिए 4 लोगों को हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है. इसी प्रदर्शन की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 

एक ओर देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ. दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए. पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,  

मैं कांग्रेस वालों को पूछता हूं. देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो. फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी? कांग्रेस के नेताओं ने वहां जो कुछ किया वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो गई है. कितनी दरिद्र हो गई है. 

मोदी ने कहा कि हम तो वो लोग हैं जो गांव में किसी के यहां शादी-ब्याह होता है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी-जान से जुट जाता है, ताकि मेहमान गांव की एक अच्छी छवि लेकर जाएं लेकिन कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट बीजेपी का समारोह नहीं था और न ही उस समय बीजेपी का कोई नेता वहां मौजूद था. यह देश का कार्यक्रम था. देश के सम्मान का कार्यक्रम था. देश के लोगों के पसीने से लेकिन कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं. अब सारे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है लेकिन दुर्भाग्य देखिए इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय गाजते हैं. बेशर्मी के साथ देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं. 

वीडियो: प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी से किंग चार्ल्स की कुर्सी खतरे में पड़ गई?

Advertisement