The Lallantop

मां बनने के बाद छोड़नी पड़ी नौकरी, अब किराये के बिजनेस से 21 लाख का रेवेन्यू कमाया

Mother quits job builds business: एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी जर्नी शेयर की. बताया कि कैसे 2 लाख रुपये में शुरू किए बिजनेस से उन्होंने 21 लाख रुपये कमा लिए हैं. वह अपनी नौकरी 2023 में ही छोड़ चुकी थी.

Advertisement
post-main-image
महिला ने 2 लाख रुपये में अपना बिजनेस शुरू किया था. (फोटो-सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • स्निग्धा ने 2023 में अपना घर Airbnb पर शॉर्ट-टर्म रेंटल के लिए लिस्ट कर दिया, जिससे उन्होंने अब तक 21 लाख रुपये का कुल रेवेन्यू कमाया है।
  • मां बनने के बाद स्निग्धा ने नौकरी छोड़ दी थी और सेपरेशन एंग्जायटी के कारण अपने घर को किराए पर देने का विचार किया था।
  • शॉर्ट-टर्म रेंटल से कमाई कुल राजस्व है जिसमें खर्च, जैसे रखरखाव और टैक्स, घटाने के बाद मुनाफा अलग होगा, जो आगे के फैसलों पर असर डालेगा।

खुद का घर किराये पर देकर एक महिला लाखों रुपये कमा रही है. दावा है कि उसने 2023 में अपना घर रेंट पर देना शुरू किया था. 2 लाख रुपये में शुरू किए गए बिजनेस आइडिया से वह अब तक 21 लाख रुपये का रेवेन्यू जनरेट कर चुकी है. महिला का नाम है स्निग्धा. उन्होंने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर साझा की है.

Advertisement

स्निग्धा ने बताया कि मां बनने के बाद 2023 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी. क्योंकि वह सेपरेशन एंग्जायटी' (अपनों से दूर होने का डर) से जूझ रही थी. उनके पास कोई बिजनेस प्लान या हॉस्पिटैलिटी का एक्सपीरियंस नहीं था. फिर उनके दिमाग में शॉर्ट-टर्म रेंटल (कुछ समय के लिए घर रेंट पर देना) का ख्याल आया.

स्निग्धा बताती हैं कि इस कारोबार में आने का फैसला करने से पहले वह कभी Airbnb में रुकी भी नहीं थीं. नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने यह पता लगाना शुरू किया कि शॉर्ट-टर्म रेंटल कैसे काम करते हैं. प्रॉपर्टी चलाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है. रिसर्च के बाद उन्होंने दिल्ली में मौजूद अपनी प्रॉपर्टी को Airbnb पर लिस्ट कर दिया.

Advertisement

क्रिएटर ने दावा किया कि Airbnb पर आने के पहले ही दिन उनकी प्रॉपर्टी को गेस्ट मिल गया था. उस शुरुआती बुकिंग ने उन्हें कारोबार को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया. स्निग्धा ने कई वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किए है. एक में उन्होंने बताया कि एक शख्स ने 21 दिन उनकी प्रॉपर्टी में रहने के लिए 65 हजार से ज्यादा रुपये दिए थे.  

कैसे काम करता है शॉर्ट-टर्म रेंटल का तरीका?

शॉर्ट टर्म रेंटल एक आसान फॉर्मूला पर काम करता है. एक आम किरायेदार आपके यहां महीने का किराया देता है. लेकिन शॉर्ट टर्म में मेहमान कम समय के लिए रहते हैं. कई बार सिर्फ एक दिन के लिए, तो कई बार दो दिन के लिए. या उससे ज्यादा भी.

ये भी पढ़ें: गेस पेपर के 70% सवाल असली परीक्षा से मैच, एक और पेपर लीक हो गया

Advertisement

यहां ऑपरेटर बुकिंग प्लेटफॉर्म पर प्रॉपर्टी को लिस्ट करता है. रिजर्वेशन मैनेज करता है और गेस्ट से जुड़े काम संभालता है. इसमें सफाई, रखरखाव, चेक-इन और मेहमानों के सवालों का जवाब देना शामिल हो सकता है. इस फॉर्मूले से पैसे कमाना कुछ चीजों पर निर्भर करता है. माने कि प्रॉपर्टी की लोकेशन, रात का किराया, ऑक्यूपेंसी (कितने समय प्रॉपर्टी किराए पर रही) और ऑपरेटिंग कॉस्ट.

क्या 3 साल में 21 लाख रुपये बहुत ज्यादा है?

स्निग्धा ने जो 21 लाख रुपये का आंकड़ा बताया, वह रेवेन्यू (कुल कमाई) है, न कि मुनाफा. शॉर्ट-टर्म रेंटल बिजनेस में प्रॉपर्टी का किराया या लोन का पेमेंट, रखरखाव, बिजली, सफाई, फर्नीचर, प्लेटफॉर्म फीस और टैक्स जैसे खर्च होते हैं. इन खर्चों के बाद बिजनेस के पास जो असल रकम बचेगी, वह काफी अलग होगी.

वीडियो: CM Vijay की ये 2 मांगें मानेंगे Amit Shah, NEET और Delimitation पर क्या होगा फैसला?

Advertisement