The Lallantop

नाराज बेटे को बचाने की कोशिश में मां-बाप भी पहाड़ से गिरे, तीनों की दर्दनाक मौत

Maharashtra family death tragedy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में माता-पिता और बेटे की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई. बताया गया कि लड़का आत्महत्या करने के लिए पहाड़ पर चढ़ा था.

Advertisement
post-main-image
लड़का आत्महत्या करने के लिए पहाड़ पर चढ़ा था. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कुणाल चांदवडे, उसके पिता मुरलीधर और माता संगीता पहाड़ से नीचे गिरने के कारण घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
  • कुणाल के आत्महत्या के इरादे से पहाड़ पर चढ़ने और उससे बच्चे को लौटने के लिए समझाने की कोशिशों के बीच पिता-पुत्र का संतुलन बिगड़ गया जिससे वे दोनों गिर गए।
  • परिवार के तीनों सदस्यों की मृत्यु से पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों से संपर्क किया गया है।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की पहाड़ से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई. बताया गया कि 18 साल का कुणाल चांदवडे आत्महत्या करने के लिए पहाड़ पर चढ़ा था. उसके माता-पिता समेत गांव के लोग, पुलिस वाले उसे समझा रहे थे. ताकि वह नीचे उतर आए. लेकिन उसने किसी की एक ना सुनी. उसके पिता उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन उसी वक्त दोनों नीचे गिर गए. पलभर में पति और बेटे की मौत मां से सहन नहीं हुई. उन्होंने भी उसी वक्त जान दे दी.

Advertisement

मृतक माता-पिता की पहचान मुरलीधर और संगीता के रूप में हुई है. वह सतारा इलाके में रहते थे. इंडिया टुडे से जुडे इसरार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कुणाल को फोन चाहिए था, जो माता-पिता ने उसे नहीं दिलाया. इससे नाराज होकर वह तिसगाव इलाके के खवड्या पहाड़ के किनारे जाकर खड़ा हो गया.

बेटे को बचाते हुए पिता भी पहाड़ से गिरे

जब माता-पिता को इसकी जानकारी मिली, तो वह भी उसे समझाने के लिए पहाड़ पर चले गए. सुबह 10 बजे से उसे रोकने-समझाने के लिए गांववाले, सरपंच, माता-पिता कोशिश कर रहे थे. ताकि वह अपना मन बदल ले और घर चलने को तैयार हो जाए. गांव के सरपंच ने मृतक को iPhone का भी लालच दिया. मगर वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: गड्ढे भरने जा रहा ट्रक खुद बड़े गड्ढे में गिरा, सड़क वजन नहीं झेल पाई

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे. उन्होंने पहाड़ की तलहटी में बड़ा सुरक्षा जाल बिछा दिया. ताकि युवक गिरे तो उसे बचाया जा सके. लेकिन पहाड़ की चोटी पर खड़ा युवक, बार-बार अपनी दिशा बदल रहा था.   

करीब 1 बजे नीचे खड़े हुए पिता मुरलीधर भी पहाड़ पर कुणाल को समझाने चले गए. मगर उसने पिता की भी एक ना सुनी. जब कुछ नहीं हुआ, तो वह मृतक को पकड़ने लगे, तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया और पिता-पुत्र दोनों ही पहाड़ से नीचे गिर गए. पहाड़ के नीचे एक नुकीला और कटीला पत्थर था, जहां गिरने के बाद दोनों की मौत हो गई.

Advertisement
मां ने भी की आत्महत्या 

यह देख मां संगीता से सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने भी अपनी जान ले ली. कुछ ही मिनटों में पूरा परिवार खत्म हो गया. पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार के अन्य रिश्तेदारों से संपर्क किया है.

वीडियो: Divya Mishra की हत्या का CCTV, तलाक और 1 करोड़ की Alimony का क्या कनेक्शन?

Advertisement