The Lallantop

विपक्ष ने की गृहमंत्री को सदन में लाने की मांग, भड़के रिजिजू ने कहा- 'उनके नाम से कांपते हैं...'

विपक्ष की ओर से गृहमंत्री अमित शाह को राज्यसभा में बुलाने की मांग पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू भड़क गए. उन्होंने कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह सदन में बोलेंगे तो विपक्ष को चुपचाप सुनना पड़ेगा.

Advertisement
post-main-image
रिजिजू ने कहा कि अमित शाह का नाम सुनकर उग्रवादी कांप उठते हैं. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संसद में बुलाने की विपक्ष की मांग को लेकर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि शाह सदन में सुबह से लेकर देर रात तक मौजूद रहते हैं।
  • विपक्ष द्वारा अमित शाह को सदन में जवाब देने के लिए बुलाने की मांग जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस पर आरोपों से जुड़े विवाद के कारण की गई है।
  • संसदीय नियमों के अनुसार, यह सरकार तय करेगी कि कौन सा मंत्री कब और कितना समय सदन में बोलेगा, विपक्ष इस प्रक्रिया पर नियंत्रण नहीं रखता।

सदन में अमित शाह को लाने की मांग पर अड़े विपक्षी दलों पर केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू भड़क उठे. उन्होंने एक तरह से विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि जब अमित शाह सदन में बोलेंगे तो सुन नहीं पाओगे. रिजिजू यहीं नहीं रुके. लगे हाथ उन्होंने यह भी कह दिया कि अमित शाह वो इंसान हैं, जिनका नाम सुनकर आतंकवादी और उग्रवादी कांप उठते हैं. शाह सदन में क्यों नहीं आ रहे, इसके लिए संसदीय मंत्री ने विपक्ष को नियम समझाए. साथ ही ये भी क्लियर किया कि अमित शाह सुबह से लेकर देर रात तक संसद में ही बैठते हैं.

Advertisement

रिजिजू ने राज्यसभा में अमित शाह को बुलाने को लेकर हंगामा कर रहे विपक्ष को जवाब देते हुए कहा, 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह से लेकर देर रात तक सदन में ही रहते हैं. इनका (विपक्ष) नाटक नहीं होना चाहिए. कौन-सा मंत्री कितने समय तक सदन में बोलेगा, ये सदन तय करता है. अध्यक्ष के अनुमोदन से. ये विपक्ष द्वारा तय नहीं किया जा सकता है कि कौन सा मंत्री कब तक बोलेगा. 

Advertisement

रिजिजू ने आगे कहा कि जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोलेंगे तो इन्हें (विपक्ष) चुपचाप बैठकर सुनना पड़ेगा. जब वो बोलेंगे तो ये लोग सुन नहीं पाएंगे और सदन से भागेंगे. इन्हें माफी मांगनी पड़ेगी कि इतने दिनों तक जो हंगामा हुआ, उस पर माफी मांगनी पड़ेगी. सदन में नारेबाजी कर रहे विपक्ष को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 

ये नारा लगाने का तरीका गलत है. गृहमंत्री अमित शाह वो इंसान हैं, जिसका नाम सुनकर सारे आतंकवादी-उग्रवादी कांप उठते हैं. जिस दिन यहां चर्चा शुरू होगी… गृहमंत्री अमित शाह का जब यहां जवाब होगा, आप लोग (विपक्ष) सुन नहीं पाएंगे. आप लोग क्या होम मिनिस्टर का नाम लेते हो? 

रिजिजू ने कहा कि नियम के तहत जिसका बिजनेस होता है, उसी संबंधित मंत्री को सदन में आना होता है. आप यहां डिमांड नहीं कर सकते, डायरेक्शन नहीं दे सकते हैं. कौन से मंत्री को आना है और किसको जवाब देना है, यह सरकार तय करती है.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः ममता और उद्धव के बागियों के साथ PM Modi की मीटिंग, कहा- 'चिंता न करें, मैं आपके साथ हूं'

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस पर लगे ज्यादतियों के आरोप पर जवाब देने के लिए विपक्ष अमित शाह को सदन में बुलाने की मांग कर रहा है. सरकार का कहना है कि नियम के अनुसार, जब समय आएगा, तब अमित शाह सदन में बोलेंगे.

वीडियो: RBI ने बदले लोन रिकवरी के नियम, देरी पर ग्राहकों को मिलेगा 250 रुपये प्रति घंटे मुआवजा

Advertisement