उत्तर प्रदेश के कानपुर (Uttar Pradesh Kanpur) में एक छात्र के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आया है. आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की. और फिर उसे रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर निर्वस्त्र कर दिया. इतने से भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उसके ऊपर पत्थर बरसाने लगे. पत्थर लगने से छात्र का सिर फट गया. इस पूरी घटना के दौरान छात्र रोते हुए छोड़ने की गुहार लगाता रहा. लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ. उन्होंने इस मारपीट का वीडियो भी बनाया. और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर एक्शन लेने की बात कही है.
निर्वस्त्र कर पटरी पर बैठाया, पीटा और पत्थर बरसाए; कानपुर में छात्र से बर्बरता
Kanpur में एक छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आरोपियों ने पीड़ित छात्र के साथ मारपीट की. और फिर उसको नग्न करके उसके ऊपर पत्थर भी बरसाया. जिसमें पीड़ित छात्र का सिर फट गया.


यह मामला कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र का है. मूलरूप से औरेया का रहने वाला विराज त्रिपाठी यहां के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है. 12 जनवरी को विराज अपने एक दोस्त से मिलने उसके फ्लैट में गया था. वहां से लौटते समय इलाके के कुछ छात्रों ने उसको पकड़ लिया. और फिर मारते -पीटते उसे रेलवे लाइन के किनारे ले गए.
यहां उन्होंने विराज के सारे कपड़े उतरवा दिए. और इसके बाद विराज को लाइन के किनारे बैठाकर उसके ऊपर पत्थरों की बरसात शुरू कर दी. जिससे विराज का सिर फट गया. इस दौरान विराज रोते हुए खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा. लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी. कुछ देर बाद आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. जिसके बाद आरोपी विराज को छोड़कर भाग खड़े हुए. पीड़ित विराज त्रिपाठी ने बताया,
मिलन शुक्ला नाम का एक छात्र उसको पकड़ कर ले गया था. उसके साथ करीब 15 लड़के और थे.
ये भी पढ़ें - फूलों की जगह 'जूतों का बुके', सतह पर आई कानपुर बीजेपी की जूतम पैजार
विराज ने आगे बताया कि एक दिन पहले उसकी मिलन से बहस हुई थी. जिस दौरान उसने उसे देख लेने की धमकी दी थी. कल्याणपुर के ACP अभिषेक पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच -पड़ताल की जा रही है. इस मामले में आगे पुलिस पीड़ित छात्र से एप्लीकेशन लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करेगी.
वीडियो: बैठकी: कानपुर के किस्से, मिर्जापुर और एक्टिंग पर एक्टर अमित सियाल ने क्या बता दिया?














.webp?width=275)



.webp?width=120)


