The Lallantop

गाजियाबाद की DLF कॉलोनी में फ्लैट की बालकनी की रेलिंग टूटी, नीचे खड़े दो लोगों की मौत

यह हादसा बुधवार रात करीब 10:30 बजे हुआ, जब दोनों फेरीवाले अपनी रेहड़ी पर सब्जियां बेच रहे थे और उसी वक्त बिल्डिंग की बालकनी की रेलिंग टूटकर उनके ऊपर आ गिरी।

Advertisement
post-main-image
बालकनी की रेलिंग गिरने से दो सब्जीवालों की मौत हो गई (India Today)

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके की एक डीएलएफ कॉलोनी में बालकनी की रेलिंग गिरने से दो फेरीवालों की मौत हो गई. हादसा बुधवार, 20 जून को हुआ, जब दोनों अपनी रेहड़ी पर सब्जियां बेच रहे थे. तभी तीसरी मंजिल की बालकनी उनके ऊपर गिर गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस ने गाज़ियाबाद पुलिस के हवाले से बताया कि हादसे के तुरंत बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जबकि दूसरे ने गुरुवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान शहीद नगर के रहने वाले 60 साल के मोहम्मद सलीम और न्यू मुस्तफाबाद के रहने वाले 60 साल के मोहम्मद अय्यूब के रूप में हुई है.

एसीपी शालीमार गार्डन सर्कल अतुल कुमार सिंह ने बताया,

Advertisement

बालकनी की बाउंड्री वॉल कमजोर हो गई थी. वह दोनों फेरीवालों के ऊपर गिर गई. हादसे के बाद तत्काल एक व्यक्ति को गाजियाबाद के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. दूसरे को दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, बालकनी की रेलिंग काफी जर्जर हालत में थी. जिस फ्लैट से रेलिंग गिरी, उसे किराए पर दिया गया था और उसके मालिक गाजियाबाद से बाहर रहते हैं.

पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक और फ्लैट में रहने वालों की पहचान का खुलासा नहीं किया है.

Advertisement

शालीमार गार्डन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) बृजेश कुमार ने कहा, 

हमने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया है. अभी तक दोनों मृतकों के परिवार से कोई भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराने नहीं आया है. अगर वे ऐसा करते हैं तो हम FIR दर्ज करेंगे.

ऐसा ही एक हादसा पुणे में एक हाउसिंग सोसाइटी में हुआ, जहां बालकनी की रेलिंग पर रखा एक गमला गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी. इस घटना ने गाजियाबाद और नोएडा में भी लोगों को सतर्क कर दिया था. 

इस घटना के बाद नोएडा में आवासीय फ्लैटों के मालिकों को अपनी बालकनी की रेलिंग से गमले हटाने को कहा गया था. नोएडा प्राधिकरण ने मामले में सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो फ्लैट मालिक के साथ-साथ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट या बिल्डर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

वीडियो: ईरान से लड़ने में इजरायल को हर दिन कितना पैसा खर्च करना पड़ रहा?

Advertisement