NEET UG 2026 का पेपर लीक होने के बाद देशभर में छात्रों और Gen Z ने विरोध प्रदर्शन किए. अब Gen Alpha ने भी अपना मोर्चा खोल दिया है. बिहार के गया जिले में एक सरकारी स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस तक प्रदर्शन मार्च निकाल दिया. बच्चों ने शिकायत की है कि स्कूल में लगे पंखे, हैंडपंप, टॉयलेट सब खराब हैं. मिड-डे मील में दिया जाना वाला खाना भी ‘दूषित’ मिलता है. बच्चों के प्रदर्शन के बाद जांच शुरू हो गई है. स्कूल के स्टाफ को कारण बताओं नोटिस भी जारी कर दिया गया है.
बिहार में Gen Alpha छात्रों ने SDM का ऑफिस घेर लिया, एक-एक मांग मनवाई
Gaya के एक सरकारी Middle School के बच्चों ने SDM Office तक प्रोटेस्ट मार्च निकाला. बच्चों ने स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला था.

गया के सिमुआरा मिडिल स्कूल के बच्चों ने मंगलवार, 28 जुलाई को स्कूल से टिकारी सब-डिविजनल ऑफिस तक प्रोटेस्ट निकाला. स्कूल से SDM ऑफिस की दूरी करीब 4 किलोमीटर बताई जा रही है. आजतक से जुड़े पंकज कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में सिमुआरा मिडिल स्कूल के 6वीं से 8वीं क्लास के करीब 40 बच्चे शामिल हुए थे. इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे.
बच्चों ने स्कूल की बुनियादी समस्याओं को लेकर यह मार्च निकाला. उनका आरोप है कि क्लास में लगे पंखे नहीं चलते हैं. स्कूल के टॉयलेट की रोजाना सफाई नहीं होती. उन्हें दिए जाने वाले मिड-डे मील खाने की भी क्वालिटी खराब होती है. बच्चों का यह भी आरोप है कि स्कूल में सारे विषयों की पढ़ाई नहीं होती है. छात्रों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ. इसलिए उन्हें प्रशासन का दरवाजा खटखटाना पड़ा है.
इन्हीं सब मांगों को लेकर बच्चे नारेबाजी करते हुए SDM ऑफिस पहुंचे. इस दौरान एक अधिकारी ने बच्चों से बात की और उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया. बावजूद इसके बच्चे SDM से मिलने पर अड़े रहे, जो कि उस समय क्षेत्र में निकले हुए थे. बाद में SDM प्रवीण कुंदन ने खुद छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगें सुनीं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM ने स्कूल के प्रिंसिपल को 5 से 6 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देश दिया है. साथ ही यह भी पूछा है कि क्लास के समय बच्चे स्कूल से बाहर कैसे निकले और 4 किलोमीटर तक मार्च करने चले गए और क्लास में नियमित पढ़ाई क्यों नहीं हो रही थी? छात्रों की लिखित शिकायत के आधार पर SDM ने तीन सदस्यों की एक जांच टीम बना दी है. टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन के 'पुरुष सैनिकों का रेप' करवा रहा रूस, रिपोर्ट में पीड़ितों ने वजह बताई
हालांकि, बच्चों ने बताया कि उनके प्रोटेस्ट के बाद स्कूल में बुनियादी चीजों की मरम्मत की जा रही है. टॉयलेट साफ किया गया है. धीरे-धीरे चीजों को सही किया जा रहा है.
वीडियो: तहसीन पूनावाला का इंस्टाग्राम अकॉउंट सस्पेंड, बोले 'सरकार डर रही है' E20 Protest March पर क्या कहा?













