The Lallantop

बाप-बेटा-दामाद, सब मिलकर दिल्ली में चुराते थे गाड़ियां, जिम के सामने Brezza खड़ी दिख भर जाए...

Delhi Automobile lifting gang busted: तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की दो और गाड़ियां बरामद कीं. पुलिस ने बताया कि उन्होंने पिछले 10 महीनों में 20 से 25 गाड़ियां चुराई हैं.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर. (AI Generated Image)

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में गाड़ियों की चोरी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है. इस गैंग में एक ही परिवार के तीन सदस्य थे, जिन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने हाल के महीनों में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से दो दर्जन से ज़्यादा वाहन चुराए. फिर उन्हें मेरठ ले जाकर बेच दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोपियों की पहचान 56 साल के रमन, उसके 31 साल के बेटे सागर और 29 साल के दामाद नीरज के रूप में हुई है. रमन इस गैंग का सरकना था. द्वारका के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) अंकित सिंह ने बताया कि तीनों एक-दूसरे से जुड़कर घटना को अंजाम देते थे. जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे. DCP अंकित सिंह ने कहा,

ये गैंग महंगे वाहनों को चुराने में माहिर है. जिनमें से ज़्यादातर रेसिडेंशियल कॉलोनियों में जिम और पार्कों के पास खड़े होते हैं.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, 28 मई को इसे लेकर सूचना मिली थी. जिसके आधार पर टीम ने उत्तम नगर में चोरी की गई गाड़ी को रोका. पुलिस ने बताया कि कार पर फ़र्ज़ी नंबर प्लेट लगी थी और उसे रमन और उसका बेटा सागर चला रहे थे. दोनों को गिरफ़्तार किया गया.आरोपियों ने क़ुबूल किया कि वो एक बड़े ऑटो-लिफ्टिंग रैकेट का हिस्सा थे. जिसमें रमन का दामाद नीरज भी शामिल था. जिसे बाद में गिरफ़्तार किया गया.

पुलिस ने बताया कि गाड़ियों की चोरी के लिए उन लोगों ने अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया. गाड़ियों की सुरक्षा के लिए उनमें ऑनबोर्ड डायग्नोस्टिक्स (OBD) पोर्ट लगाया जाता है. OBD एक डिजिटल गेटवे होता है. जिसका इस्तेमाल वाहन के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक पहुंचने के लिए किया जाता है.

द हिंदू की ख़बर के मुताबिक़, पुलिस ने कहा कि इस तकनीक की मदद से वे कुछ ही मिनटों में वाहनों में सेंध लगाकर उन्हें स्टार्ट कर सकते थे. ऐसा करके वो अक्सर सात मिनट से भी कम समय में उन्हें चुरा लेते थे. तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की दो और गाड़ियां बरामद कीं. पुलिस ने बताया कि उन्होंने पिछले 10 महीनों में 20 से 25 गाड़ियां चुराई हैं.

Advertisement

वीडियो: अमीर बनाने के बहाने रेप करने वाले गैंग का पर्दाफाश

Advertisement