उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम बुजुर्ग दुकानदार को बचाने वाले दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई. धमकी देने वाले ने दीपक की हत्या के लिए 2 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया. दीपक ने इसकी शिकायत पौड़ी गढ़वाल पुलिस से की. तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दायर किया और आरोपी की पहचान कर ली. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम उत्कर्ष कुमार है, जो बिहार के मोतिहारी में रहता है.
मोहम्मद दीपक की 'हत्या करने पर इनाम' देने वाला गिरफ्तार, वजह जानकर माथा पीट लेंगे
Deepak Kumar Death Threat: पुलिस ने धमकी भरा वीडियो डालने वाले उत्कर्ष कुमार का पता लगा लिया. उसकी लोकेशन Bihar में निकली. Uttarakhand Police ने बिहार पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद बिहार पुलिस उसे पकड़कर नजदीकी थाने ले आई.


रविवार, 8 फरवरी को दीपक ने पुलिस को एक शिकायत दी थी. शिकायत में दीपक ने कहा कि किसी अज्ञात युवक ने सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने पर 2 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है. पुलिस ने कोतवाली कोटद्वार में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
इंडिया टुडे से जुड़े विकास वर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्निकल और जरूरी जानकारी के जरिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो डालने वाले उत्कर्ष कुमार का पता लगा लिया. उसकी लोकेशन बिहार में निकली. उत्तराखंड पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद बिहार पुलिस उसे पकड़कर नजदीकी थाने ले आई.
पूछताछ के दौरान उत्कर्ष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसके फॉलोअर नहीं बढ़ रहे थे. पौड़ी गढ़वाल पुलिस के फेसबुक पेज पर शेयर एक वीडियो में उत्कर्ष कुमार ने कहा,
"दीपक का वीडियो बहुत ट्रेंडिंग हो रहा था. मेरे पेज की रीच डाउन हो गई थी. इसलिए मैंने दीपक के बारे में वीडियो बनाया."
पुलिस ने कार्रवाई की तो आरोपी माफी मांगता नजर आया. उसने वीडियो में कहा,
"सॉरी दीपक भाई, अगर मेरे वीडियो से आपको तकलीफ हुई, दिल आहत हुआ, तो दिल से क्षमा मांगता हूं. आप हमारे भाई समान हैं. अगर हमारी बातों से आपको ठेस पहुंची, तो दिल से क्षमा मांगता हूं."

उत्कर्ष ने जोर दिया कि वीडियो में जान से मारने की धमकी पर उसका ऐसा करने का सच में कोई इरादा नहीं था. पौड़ी पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
वीडियो: मुस्लिम वोटर्स के नाम ना काटने पर बीएलओ की पिटाई, वायरल वीडियो का पूरा सच
















.webp?width=120)





