The Lallantop

जयमाला के समय स्टेज पर जाकर दुल्हन को मारी गोली, बिहार में बददिमाग आशिक ने हदें पार कीं

Buxar Bride Shot in wedding: ये घटना बिहार के बक्सर में हुई है. यहां चौसा नगर पंचायत में 24 फरवरी को एक शादी का उत्सव था. बारात उत्तर प्रदेश के बलिया से आई थी. सब कुछ हंसी-खुशी हो रहा था कि अचानक जश्न का माहौल मातम में बदल गया.

Advertisement
post-main-image
युवक ने स्टेज पर खड़ी दुल्हन को मारी गोली. (Photo: ITG)
author-image
शशि भूषण कुमार

शादी का कार्यक्रम. लोग जश्न में डूबे हैं. दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर चढ़कर एक दूसरे को जयमाला पहनाई. फिर उनकी आरती उतारी जाती है. तभी अचानक से आवाज आती है 'ठांय' और दुल्हन अचानक से स्टेज पर गिर पड़ती है. कुछ पलों के बाद अंदाजा लगता है कि उसे गोली मारी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

किसी फिल्मी क्राइम सीन की तरह यह वारदात हुई है बिहार के बक्सर में. यहां चौसा नगर पंचायत में 24 फरवरी को एक शादी का उत्सव था. बारात उत्तर प्रदेश के बलिया से आई थी. सब कुछ हंसी-खुशी हो रहा था कि अचानक जश्न का माहौल मातम में बदल गया. शादी के बीच चीख पुकार मच गई.

एकतरफा प्रेम का मामला

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला एकतरफा प्रेम का है. शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस युवक ने गोली चलाई है, वह दुल्हन का जानने वाला है और उससे प्यार करता था. कथित तौर पर वह इस शादी के खिलाफ था. इसलिए गुस्से में आकर उसने दुल्हन को गोली मार दी.

Advertisement

जयमाला के बाद जब दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े थे, तभी वह स्टेज के पास आया. फिर पिस्टल निकालकर दुल्हन के एकदम सामने से उस पर फायरिंग कर दी. बताया गया है कि फायरिंग की आवाज आने पर लोगों को शुरुआत में लगा कि किसी ने पटाखा फोड़ा है. लेकिन जैसे ही दुल्हन स्टेज पर गिरी तो पता चला कि उसे गोली मारी गई है.

यह भी पढ़ें- 'बहुत गलत बोला, माफ कर दें... ', दिल्ली में लड़कियों को 'धंधेवाली' कहने वाला कपल अब मांग रहा माफी

दुल्हन की हालत गंभीर

इसके बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. लोग चीखने-चिल्लाने लगे. इसी बीच मौका पाकर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया. बहरहाल, गोली लगने के बाद दुल्हन की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल लेकर जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया है. इधर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी युवक का पता नहीं चल पाया है और वह फरार बताया जा रहा है.

Advertisement

वीडियो: एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, आर्मी डॉग 'टायसन' ने गोली खाकर आतंकियों को पकड़वाया!

Advertisement