The Lallantop
Logo

Bihar Election Results 2025 Live: बिहार में फिर NDA सरकार, महागठबंधन 36 पर सिमटा, तेजप्रताप बोले, 'तेजस्वी फेलस्वी है'

Bihar Chunav Results 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान आ गए हैं. 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है. उसे तीन-चौथाई से भी ज्यादा बहुमत मिलता दिख रहा है. पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 80 से ज्यादा सीटों पर आगे है. यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं. रुझानों में NDA 201 पर, महागठबंधन 36 पर और अन्य 07 सीटों पर आगे है. NDA में BJP 89, JDU 84, LJP 19, HAM 5 और RLM 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, महागठबंधन में आरजेडी 25, कांग्रेस 05, और लेफ्ट 06 सीटों पर आगे है. असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM 5 सीट पर बढ़त बनाये हुए है. जबकि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को कोई भी सीट नहीं मिली है. 

post-main-image
बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025
LIVE UPDATES
7:36 PM
नवंबर 14, 2025

Bihar Chunav Result: NDA किसे बनाएगा सीएम? बीजेपी बोली- अभी जश्न मनाएं, वक्त आने पर...

बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने NDA की भारी जीत पर कहा कि यह जीत किसी एक अभियान या नई योजना की देन नहीं है, बल्कि पिछले दस वर्षों से लगातार चल रही विकास योजनाओं पर जनता के आशीर्वाद का परिणाम है. उन्होंने साफ कहा,

'हमें यह जीत 10,000 रुपये वाली किसी घोषणा से नहीं मिली है, बल्कि लंबे समय से बिहार में चल रही योजनाओं पर जनता ने भरोसा जताया है.'

विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार की जनता ने इस चुनाव में साफ संदेश दिया है कि वह विकास चाहती है और उसी पर अपना भरोसा जताती है. उन्होंने कहा,

'बिहार की जनता ने विकास पर मुहर लगाई है. लालू-तेजस्वी के नारों को लोग पीछे छोड़ चुके हैं. इस चुनाव में भावनाओं पर नहीं, विकास के मुद्दे पर वोट पड़े हैं.'

CM फेस पर क्या बोले?

तावड़े से बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि फिलहाल जीत का जश्न मनाने का समय है. कहा, 'अभी आप जीत का जश्न मनाइए. सही समय आने पर सब जवाब मिल जाएंगे.'

7:21 PM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result: नीतीश कुमार ने ऐसे पलटा बिहार का चुनावी समीकरण

नीतीश कुमार का सामाजिक सद्भाव और जातिगत संतुलन जबरदस्त

नीतीश की सबसे बड़ी ताकत विभिन्न जातियों और धर्मों को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता है. संख्या में देखें उनकी कुर्मी जाति की आबादी भले ही कम हो (लगभग 3%), लेकिन वे उन जातियों के बीच भी लोकप्रिय हैं जो पारंपरिक रूप से किसी एक पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध नहीं मानी जाती हैं, जैसे हिंदू में सवर्ण, कुशवाहा, पासवान, मुसहर और मल्लाह. नीतीश कुमार की पकड़ उन मुस्लिम मतदाताओं में भी बनी हुई है, जिन्हें आमतौर पर भाजपा के खिलाफ माना जाता है.

महिला मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ 

नीतीश कुमार ने महिला मतदाताओं के बीच एक मजबूत पकड़ बनाई है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) जैसी कल्याणकारी पहलों के माध्यम से महिला मतदाताओं ने उनके नेतृत्व को मजबूती दी, जिससे उन्हें अन्य वर्गों के झटकों से बचाव मिला है.

20 साल सीएम रहने के बावजूद सत्ता विरोधी लहर क्यों नहीं बनी?

इसके पीछे कुछ फैक्टर हैं, जिन्होंने काम किया. कई मतदाताओं के लिए, नीतीश का शासन मॉडल ज़्यादा मायने रखता है. मतदाताओं ने उनके कथित अवसरवाद (बार-बार पाला बदलने) को नहीं देखा, बल्कि उनके प्रशासनिक अनुभव को तरजीह दी. सत्ता विरोधी लहर के बावजूद कल्याणकारी योजनाओं, कुछ जातिगत समीकरणों और सुशासन बाबू की छवि ने ब्रांड नीतीश को और मजबूती बन दिया.

6:47 PM
नवंबर 14, 2025

Bihar Result:- ओवैसी की पार्टी ने इस बार भी दिखाया दम

ओवैसी की पार्टी AIMIM 4 सीटें जीत गई है, 1 पर आगे है.

इस बार महज 25 सीटों पर लड़ी ओवैसी की पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है. जोकीहाट से मोहम्मद मर्शीद आलम, कोचाधामन से एमडी सरवर आलम, अमौर से अख्तरुल ईमान, बहादुरगंज से एनडी तौसीफ आलम ने जीत हासिल की है. वहीं पूर्णिया की बायसी सीट से AIMIM के गुलाम सरवर की जीत लगभग तय है.

पिछली बार कितनी सीटें जीती थीं? 

देखा जाए तो ओवैसी की पार्टी ने महागठबंधन और खास तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को नुकसान पहुंचा ही दिया. सीमांचल में कुल 24 सीटें हैं जिनमें से 4 सीटों पर AIMIM की जीत हुई और 1 सीट पर बढ़त है. यदि अंतिम नतीजे यही रहते हैं तो ओवैसी इस बार भी पिछले चुनाव के नतीजे दोहरा देंगे. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM ने पांच सीटें जीती थीं.

अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी:-

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने अपनी पार्टी के इस प्रदर्शन पर कहा,

"मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने AIMIM के उम्मीदवारों को जिताया. बिहार में जो नतीजा है वह आवामी नतीजा है. हम उसे स्वीकार करते हैं. हमारी पार्टी की ओर से कोशिश होगी कि बिहार के साथ-साथ सीमांचल में भी बहार आए. वहां के लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल बनें..."

6:27 PM
नवंबर 14, 2025

'आज तेजस्वी फेलस्वी हो गए', नतीजों पर बोले तेज प्रताप, मोदी-नीतीश की जमकर की तारीफ

आरजेडी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने अपने ही भाई तेजस्वी पर बड़ा निशाना साधा है.

फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप ने आगे कहा,

"मैं तो हारकर भी जीता हूं, क्योंकि मेरे साथ जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद खड़ा है. लेकिन सच्चाई कड़वी है. इन जयचंदों ने RJD को भीतर से खोखला कर दिया, बर्बाद कर दिया. इसी वजह से आज तेजस्वी फेलस्वी हो गया. जिन्होंने अपनी कुर्सी और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने ही घर को आग लगा दी, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा. मैं बार-बार कहता हूं कि जनता ही मां-बाप होती है. जनता का फैसला सर-माथे पर और आज भी उसी भावना के साथ मैं आपका फैसला स्वीकार करता हूं."

पीएम मोदी की तारीफ की

उन्होंने आगे कहा,

"हार और जीत अलग बातें हैं, लेकिन इरादा और प्रयास ही असली जीत होते हैं. महुआ की जनता से मैंने जो वादे किए थे, उनको निभाने का प्रयास मैं लगातार करता रहूंगा, चाहे मैं विधायक बनूं या नहीं. मेरे दरवाजे हर समय जनता के लिए खुले रहेंगे. बिहार ने सुशासन की सरकार चुनी है. हम उसका सम्मान करते हैं और जनता के हित में हर कदम पर रचनात्मक भूमिका निभाएंगे. ये जीत हमारे यशस्वी कर्मठ प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे मजबूत नेता नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व और उनके जादुई नेतृत्व का कमाल है."

tej pratap yadav bihar election
तेज प्रताप यादव का पोस्ट
4:16 PM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election results LIVE: 'नीतीश मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे...' JDU ने किया पोस्ट, फिर कर दिया डिलीट

बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है. रुझानों का दौर चल रहा है. इसमें नीतीश कुमार की पार्टी JDU 80 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इस बीच JDU ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के सीएम बनने को लेकर पोस्ट किया, लेकिन थोड़ी देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.

नीतीश की पार्टी जेडीयू के एक्स हैंडल पर उनकी तस्वीर शेयर की गई और इसका कैप्शन दिया गया था,

“न भूतो न भविष्यति.. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे.”

इससे पहले एक समर्थक ने पटना में पार्टी मुख्यालय के सामने एक पोस्टर में नीतीश कुमार को लेकर कहा था, "टाइगर अभी जिंदा है."

अगर नतीजों की बात करें तो इस समय रुझानों में NDA 202 पर, महागठबंधन 32 पर और अन्य 07 सीटों पर आगे है. NDA में BJP 92 , JDU 82, LJP 19, HAM 5 और RLM 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, महागठबंधन में आरजेडी 26, कांग्रेस 04, और लेफ्ट 02 सीटों पर आगे है. 

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM 5 सीट पर बढ़त बनाये हुए है. जबकि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को कोई भी सीट नहीं मिली है. 

3:48 PM
नवंबर 14, 2025

जिस कैंडिडेट ने रैली में अपनी शॉल पीएम मोदी को पहनाई थी, वो जीता या हारा?

Kanti Election Result: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र से NDA ने अजीत कुमार को मैदान में उतारा. वो जेडीयू के टिकट से चुनाव लड़े.

# अजीत कुमार वही नेता हैं जिनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. मुजफ्फरपुर रैली में पीएम मोदी की रैली हुई थी, कई नेता मंच पर उन्हें शॉल पहना रहे थे. अजीत कुमार लाइन में अन्य नेताओं से थोड़ा पीछे थे, उनके पास कोई शॉल नहीं था. ऐसे में उन्होंने अपनी पहनी शॉल उतारी और आगे जाकर पीएम मोदी को पहना दी. जिसके बाद इनकी सोशल मीडिया पर खूब किरकिरी हुई. हालांकि, कुछ लोगों ने इसे अजीत कुमार की अच्छाई बताकर उनकी तारीफ भी की.

# कांटी विधानसभा सीट पर पिछला चुनाव काफी दिलचस्प रहा था. यहां से जदयू, एलजीपी और आरजेडी तीनों चुनाव लड़े. सीट जीती आरजेडी के इजरायल मंसूरी ने 10,314 वोटों से. तब जदयू तीसरे और एलजेपी चौथे नंबर पर रही. दिलचस्प यह हुआ कि निर्दलीय लड़ रहे अजीत कुमार 54 हजार वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे.

इस बार क्या नतीजा रहा:- 

कांटी सीट पर कुल 29 राउंड में से 23 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. और अब तक अजीत कुमार को 94,385 वोट मिल चुके हैं. वहीं आरजेडी के मोहम्मद इजराइल मंसूरी को अब तक 75,804 वोट मिले हैं. अजीत कुमार 18,581 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. 

2:55 PM
नवंबर 14, 2025

Sahebganj Seat Result 2025:- बिहार की जिस सीट पर बीजेपी कभी नहीं जीती, उस पर इस बार क्या हुआ?

साहेबगंज विधानसभा सीट - जिला मुजफ्फरपुर

# साहेबगंज सीट पर एक दिलचस्प बात ये है कि यहां अब तक 17 चुनाव हो चुके हैं, बीजेपी यहां जब भी मैदान में उतरी कभी जीत नहीं पाई. 

# BJP ने इस बार यहां से राजू सिंह को टिकट दिया है. राजू साहेबगंज से चार बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन कभी बीजेपी के टिकट पर नहीं जीते.

# राजू सिंह एक बार एलजेपी से, दो बार जेडीयू से और पिछला चुनाव VIP के टिकट पर जीते.

# पिछले चुनाव में जीतने के कुछ समय बाद वो बीजेपी में चले गए. 

#2025 में जब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो बीजेपी ने इन्हें अपने कोटे से मंत्री बनाया.

# जातीय समीकरण:-  SC वोटर करीब 14 फीसदी, मुस्लिम वोटर करीब 13 फीसदी, यादव वोटर 13 फीसदी, भूमिहार 11 फीसदी, निषाद वोट 7 फीसदी, राजपूत 7 फीसदी, ब्राह्मण 4 फीसदी हैं. कोरी कुर्मी 8 फीसदी, वैश्य 15 फीसदी के आसपास हैं.

#साहेबगंज सीट पर निषाद समाज निर्णायक भूमिका में रहता है, कहा जाता है कि आमतौर पर जिस ओर ये जाता है, जीत उसकी होती है. इसलिए इस बार राजू सिंह ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए क्षेत्र के बड़े निषाद नेता और VIP पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बड़े नेता राजेश सहनी को अपने साथ जोड़ लिया.

इस बार क्या नतीजा आया?

साहेबगंज सीट पर 29 में से 28 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. और अब तक राजू सिंह को 106036 वोट मिले हैं. आरजेडी के पृथ्वीनाथ राय को 92711 वोट मिले हैं. राजू सिंह 13325 वोटों से आगे हैं. जीत के करीब पहुंच चुके हैं. यानी साहेबगंज में पहली बार बीजेपी जीत सकती है.  

2:13 PM
नवंबर 14, 2025

Gaighat Seat Result 2025 Live: सांसद मां और एमएलसी पिता की बेटी वाली सीट का क्या है हाल?

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह 14765 मतों से आगे चल रही हैं. 13 राउंड की मतगणना समाप्त होने तक जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह को 45373 वोट मिले जबकि राजद प्रत्याशी निरंजन राय को 30608 वोट मिले.

 

JDU की कोमल सिंह के बारे में:-
कोमल सिंह (उम्र-30 साल) के पिता दिनेश सिंह एमएलसी हैं. मम्मी वीना देवी LJP के टिकट पर वैशाली से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ीं और सांसद बनीं. कोमल सिंह को जब टिकट दिया गया तो विरोध भी हुआ कि मां-बाप एमएलसी और सांसद हैं तो टिकट नहीं मिला चाहिए, लेकिन JDU ने टिकट दिया, नीतीश प्रचार भी करने गए थे इनके लिए. ये दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं, 2020 में इसी सीट पर LJP के टिकट पर चुनाव लड़ा, तीसरे नंबर पर रहीं. 2017 में पुणे के सिंबोसिस इंस्टीट्यूट से MBA किया.

# कोमल सिंह प्रचार के दौरान काफी चर्चा में इसलिए भी रहीं क्योंकि उन्होंने बुलेट से प्रचार किया. खूब वीडियो वायरल हुए थे. 

#  गायघाट राजपूत और यादव बहुल इलाका है. इसके अलावा कुशवाहा, ब्राह्मण, भूमिहार, दलित और मुसहर समुदाय भी निर्णायक भूमिका में हैं.

2:01 PM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result 2025 Live: तारापुर विधानसभा क्षेत्र में सम्राट चौधरी का क्या हाल है?

तारापुर विधानसभा सीट से नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया है.
 

18 राउंड की गिनती के बाद सम्राट चौधरी ने 25376 वोट से आगे चल रहे हैं. 

भाजपा - सम्राट चौधरी : 74435 वोट

राजद - अरुण शाह : 49059 वोट

1:57 PM
नवंबर 14, 2025

Bihar Chunav Benipatti Seat Result Live: बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा आगे

बेनीपट्टी विधानसभा:-
11 राउंड के बाद भाजपा के विनोद नारायण झा 13100 वोटों से आगे

1- विनोद नारायण झा (भाजपा) - 37992
2 - नलिनी रंजन झा (कांग्रेस ) - 24892
3- शुभदा यादव (आप) - 572
4- परवेज़ आलम (जनसुराज ) - 2180
5- अवध किशोर झा (जनशक्ति जानता दल) - 211
6- घटा देवांगन (बसपा) - 524
7- डॉ बी झा मृणाल (निर्दलीय) - 4676
8- बेचन राम (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक) - 169
9- पंकज कुमार राम (निर्दलीय) - 763
10- ललिता देवी (पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक) - 526
11- अंकित कुमार झा (आम जानता प्रगति पार्टी) - 116
12. नोटा - 845

1:51 PM
नवंबर 14, 2025

Mahua Election Results Tej Pratap Yadav Live: तेज प्रताप हार की ओर बढ़े

महुआ विधानसभा सीट पर आज मतगणना शुरू हो गई है. यह सीट बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जा रही है. यहां मुकाबला है जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और राजद प्रत्याशी मुकेश रौशन और एलजेपी के संजय सिंह के बीच है.

तेज प्रताप यादव ने 2015 में यहीं से जीतकर पहली बार विधानसभा में कदम रखा था. 2020 में वे हसनपुर सीट से विधायक बने थे, लेकिन इस बार राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाकर दोबारा महुआ से चुनाव मैदान में उतरे हैं. वहीं, मुकेश रौशन 2020 में राजद के टिकट पर महुआ से जीत चुके हैं और इस बार सीट बचाने की कोशिश में हैं. महुआ में इस बार भाई बनाम पार्टी का दिलचस्प मुकाबला है.

अब तक के रुझान:- 

महुआ में तेज प्रताप लगातार पिछड़ते जा रहे हैं. 8 राउंड की गिनती के बाद वो 20 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं. चौथे नंबर पर हैं. 

1:02 PM
नवंबर 14, 2025

Raghopur Election Results 2025 Live: राघोपुर में नौवें राउंड के बाद जलने लगी लालटेन, तेजस्वी ने बनाई अच्छी लीड

बिहार चुनाव में सबसे हॉट सीटों में एक राघोपुर भी है. यहां से राजद के नेता, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव मैदान में हैं, जिन्हें भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव चुनौती दे रहे हैं. तेजस्वी ने सतीश कुमार यादव को 2020 के चुनाव में भी हराया था लेकिन सतीश इसी सीट पर 2010 में राबड़ी देवी को 13,006 वोटों से पटखनी दे चुके हैं. हालांकि उस समय वे जदयू के टिकट पर लड़े थे, लेकिन इस बार उन्हें एनडीए की ओर से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया गया.

2025 के इस चुनाव में राघोपुर का मुकाबला बेहद प्रतिष्ठा का बन गया है. एक ओर लालू यादव परिवार की परंपरागत सीट, तो दूसरी ओर भाजपा की साख दांव पर है.

अब तक रुझान-

- नौवें राउंड के बाद तेजस्वी यादव को 35654, सतीश कुमार को 31069 वोट मिले हैं. तेजस्वी 4585 वोटों से आगे हैं. 

12:41 PM
नवंबर 14, 2025

Bihar Vidhan Sabha Result Live Jokihat: सगे भाई जिस सीट पर लड़ रहे, उसका क्या है हाल?

जोकीहाट सीट पर भाई बनाम भाई की लड़ाई थी. पूर्वी केंद्रीय मंत्री मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के दोनों बेटे शाहनवाज़ और सरफराज़ यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. शाहनवाज़ RJD के टिकट से मैदान में हैं. तो सरफराज़ जनसुराज के. मगर अभी के हिसाब से, ये दोनों ही चुनाव हारते हुए दिख रहे हैं.  

जोकीहाट विधानसभा सीट पर 8 राउंड की गिनती के बाद जदयू प्रत्याशी मात्र 63 मतों से आगे चल रहे हैं.
मंजर आलम (जदयू) :- 23276

मुर्शीद आलम (AIMIM) :- 23213

शाहनवाज आलम(आरजेडी) :- 11405

सरफराज आलम (जन सुराज) :- 7402

Bihar Vidhan Sabha Result Live Jokihat
दो सगे भाई शाहनवाज और सरफराज आमने-सामने
12:10 PM
नवंबर 14, 2025

Mahua Election Results Tej Pratap Yadav Live: तेज प्रताप हर राउंड में पिछड़ते जा रहे

महुआ में LJP से संजय कुमार सिंह को छठे राउंड तक 19106 वोट मिल चुके हैं.
छठे राउंड तक तेज प्रताप को कुल 4399 वोट मिले.
तेज प्रताप 14707 वोट से पीछे चल रहे हैं. 
वो चौथे नंबर पर हैं. 

इस सीट पर दूसरे नंबर पर RJD प्रत्याशी है, इसके उम्मीदवार मुकेश कुमार रौशन को अब तक 13828 वोट मिल चुके हैं.   

12:00 PM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result Live: दिग्विजय सिंह ने नतीजे देख SIR पर सवाल उठाए

बिहार के चुनावी रुझानों के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "जो मेरा शक था वही हुआ. SIR में 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े उसमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बड़ा दिए गए. अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्प संख्यक वर्ग के कटे. उस पर EVM पर तो शंका बनी हुई है. कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैली व जनसभा का. विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं."

11:57 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result Live: पप्पू यादव नतीजे देख क्या बोले?

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा. यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है..."

11:51 AM
नवंबर 14, 2025

Paroo Chunav Result Live: पारू में चार बार के विधायक हुए पीछे

मुजफ्फरपुर की पारू सीट से राजद के शंकर प्रसाद करीब 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी ने अपने चार बार के विधायक अशोक कुमार सिंह को टिकट नहीं दिया. इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंक दी है. बीजेपी ने यह सीट अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा) के खाते में दे दी है, जिसने मदन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं राजद ने शंकर प्रसाद पर एक बार फिर भरोसा जताया था.

11:41 AM
नवंबर 14, 2025

Raghopur Election Vote Counting Live: तेजस्वी यादव अपनी सीट से और पीछे हुए

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से 3016 वोटों से पीछे हो गए हैं. 

यहां बीजेपी के सतीश कुमार आगे चल रहे हैं. 

11:19 AM
नवंबर 14, 2025

Raghopur Election Vote Counting Live: अपनी सीट भी हार रहे तेजस्वी?

तेजस्वी यादव 1273 वोटों से पीछे हो गये, देखिये राघोपुर का रुझान-

11:09 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Chunav Result Live Manihari Seat: कटिहार की मनिहारी विधानसभा सीट पर क्या है हाल?

यहां कांग्रेस के मनोहर प्रसाद (कांग्रेस)-16335 वोट
शंभू सुमन (जेडीयू)-14200
मनोहर प्रसाद कांग्रेस 2135 वोट से आगे

10:57 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result Live: वोट शेयर में बीजेपी-राजद लगभग बराबर पर

 बिहार विधानसभा चुनाव में वोट शेयर के मामले में बीजेपी ने सबको पीछे छोड़ दिया है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी को अब तक 23 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं, राजद के खाते में 22.70 फीसदी वोट मिले हैं. जनता दल यूनाइटेड की सीटें भले ही सबसे अधिक हों, लेकिन पार्टी को दोनों दलों से कम 18 फीसदी वोट ही मिले हैं. 

10:46 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव में उतरे तीन मशहूर सिंगर का हाल

बिहार चुनाव में तीन मशहूर सिंगर अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

सारण की छपरा से मशहूर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. खेसारी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं, बीजेपी से लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी अलीनगर से आगे चल रही हैं.

जनसुराज पार्टी से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे भी करगहर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं.

10:26 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result 2025 Live: बड़े चेहरों में कौन आगे-कौन पीछे

राघोपुर से RJD के तेजस्वी यादव आगे
महुआ से JJD के तेजप्रताप पीछे
रघुनाथपुर से RJD के ओसामा शहाब आगे
सरायरंजन से JDU के विजय चौधरी आगे
दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव आगे
छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल आगे

10:19 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result 2025 Live: महुआ से तेजप्रताप यादव का क्या हाल है?

महुआ विधानसभा सीट से राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे को झटका लगता दिख रहा है. तेज प्रताप महुआ सीट 2000 से अधिक वोट से पीछे चल रहे हैं. तेजप्रताप का मुख्य मुकाबला लोजपा रामविलास के संजय कुमार सिंह से है. 

10:10 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Kanti Seat Election Result: -कांटी विधानसभा क्षेत्र का रुझान

कांटी विधानसभा क्षेत्र 
जेडीयू के अजीत कुमार 8012 वोट 
राजद इसराइल मंसूरी 4826 वोट

अंतर 3386 वोट
जेडीयू प्रत्याशी अजीत कुमार आगे.

9:57 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result 2025 LIVE: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी कहां आगे?

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें से ज्यादातर सीमांचल इलाके की मुस्लिम बहुल सीटें हैं. शुरुआती रुझानों के मुताबिक, केवल अमौर विधानसभा सीट से AIMIM के अख्तरुल ईमान को बढ़त मिलती दिख रही है. यह सीट सीमांचल के पूर्णिया जिले में आती है. अख्तरुल ईमान AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं.

9:49 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Chunav Result Live: दानापुर से बीजेपी के रामकृपाल यादव पीछे

पटना की दानापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पीछे हो गए हैं. यहां से राजद उम्मीदवार रीत लाल यादव ने रामकृपाल पर बढ़त बना ली है. इससे पहले रामकृपाल आगे चल रहे थे. रामकृपाल ने गिनती शुरू होने के बाद से बढ़त बना रखी थी. 

9:47 AM
नवंबर 14, 2025

Aurai vidhan sabha result 2025: औराई सीट पर बीजेपी को 6000 से अधिक वोट की बढ़त

बिहार की औराई विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है. यहां VIP कैंडिडेट Bhogendra Sahni को बड़ा झटका लगा है. वह 6248 वोटों के भारी अंतर से पीछे हैं.

9:45 AM
नवंबर 14, 2025

झंझारपुर विधानसभा सीट से नीतीश मिश्रा आगे

मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के नीतीश मिश्रा 2569 मतों से आगे

9:42 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result 2025 Live: पूर्णिया की 6 सीटों में 3 पर एनडीए आगे

 बिहार चुनाव की वोटों की गिनती में पूर्णिया में एनडीए का प्रदर्शन बेहतर दिख रहा है। पूर्णिया की 6 सीटों में 3 पर एनडीए आगे चल रहा है। पूर्णिया जिले में अमौर, बैंसी, कसबा, पूर्णिया, बनमनखी, धमदाहा, रूपौली शामिल है।

9:38 AM
नवंबर 14, 2025

चुनाव आयोग के रुझान में NDA 38 सीट पर आगे

चुनाव आयोग के अबतक के रुझान में NDA 38 सीट पर आगे है। इनमें बीजेपी- 20, जेडी (यू)- 15, लोजपा (राम विलास)- 3, जबकि महागठबंधन में आरजेडी- 6, कांग्रेस- 3 और माले एक सीट पर लीड लिए हुए है।

9:16 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Vote Counting Live: काराकाट से CPI-ML के डॉ. अरुण कुमार आगे

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, रोहतास जिले की काराकाट सीट पर CPI-ML के डॉ. अरुण कुमार आगे चल रहे हैं. इस सीट पर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. पहले यहां CPI-ML के डॉ. अरुण कुमार और JDU के महाबली सिंह के बीच मुकाबला था, लेकिन ज्योति सिंह की एंट्री के बाद ये मुकाबला त्रिकोणीय हो गया.

9:09 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Results: दोनों डिप्टी सीएम आगे चल रहे हैं

अब तक के रुझान में बिहार के दोनों मौजूदा डिप्टी सीएम- सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा आगे चल रहे हैं. वहीं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव छपरा से आगे चल रहे हैं.

9:07 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Vote Counting Live: शुरुआती रुझानों में NDA को बड़ी बढ़त

बिहार चुनाव के शुरूआती रुझानों में NDA को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. फिलहाल लगभग 96 सीटों पर NDA आगे चल रही है. वहीं उसके पीछे महागठबंधन को 70 सीटों पर बढ़त मिली हुई है. हालांकि यह ट्रेंड अभी बदल भी सकता है. 

8:42 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Results Live: बेगुसराय से कुंदन सिंह आगे

शुरूआती रुझानों के मुताबिक बेगूसराय से प्रत्याशी कुंदन सिंह आगे चल रहे हैं. वहीं चेरिया बरियारपुर से जदयू के अभिषेक आनंद, बछवारा से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता, तेघरा से बीजेपी प्रत्याशी रजनीश सिंह, मटिहानी से आरजेडी प्रत्याशी बोगो सिंह, साहेबपुर कमाल से आरजेडी प्रत्याशी ललन यादव और बखरी से सीपीआई प्रत्याशी सूर्यकांत पासवान आगे चल रहे हैं.

8:37 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Assembly Election results LIVE: जन सुराज के मनीष कश्यप आगे

रुझानों में जोकीहट से आरजेडी के शाहनवाज, लालगंज से आरजेडी की शिवानी शुक्ला, साहेबगंज से बीजेपी के राजू कुमार सिंह, सीवान से बीजेपी के मंगल पांडे, काराकाट से अरुण सिंह चनपटिया से जनसुराज के त्रिपारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप आगे चल रहे हैं. धमदाहा, बनमनखी बायसी से एनडीए आगे चल रहा है.

8:33 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Assembly Election results LIVE: शुरूआत में NDA को बढ़त

अब तक के रुझानों में बिहार चुनाव में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि महागठबंधन भी करीब है. एनडीए फिलहाल 55 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं महागठबंधन 40 सीटों पर आगे है. जन सुराज फिलहाल 3 सीटों पर आगे है.

8:30 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Results: कुम्हरार से केसी सिन्हा आगे

अब तक के रुझानों में कुम्हरार से केसी सिन्हा, अरवल से बीजेपी के मनोज कुमार, बेगुसराय के बछवाड़ा से बीजेपी के सुरेंद्र मेहता और रघुनाथपुर से ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं.

8:29 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Vote Counting Live: EVM की काउंटिंग शुरू

पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद अब EVM के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. EVM खुलने से अब रुझान पलटने की भी संभावना है. 

8:27 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Results Live Mokama: मोकामा से अनंत सिंह आगे

शुरुआती रुझानों में मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह आगे चल रहे हैं.

8:26 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election 2025: दानापुर से रामकृपाल यादव आगे

शुरुआती रुझानों में दानापुर से रामकृपाल यादव आगे चल रहे हैं. एकमा से मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, गायघाट से जदयू की कोमल सिंह और बांकीपुर से नितिन नबीन आगे चल रहे हैं.

8:25 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Results: तेजस्वी और सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं

अलग-अलग पार्टियों के बड़े चेहरे फिलहाल शुरुआती रुझानों में अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं. महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं. वहीं वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर से आगे चल रहे हैं. इनके अलावा अलीनगर से मैथिली ठाकुर, सिवान से मंगल पांडे आगे चल रहे हैं. नालांदा की हिल्सा सीट पर आरजेडी के शक्ति यादव आगे हैं.

8:22 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Results Live: शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त

शुरुआती रुझानों में अब तक NDA को बढ़त मिलती दिख रही है. फिलहाल NDA 33 और महागठबंधन 14 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं जन सुराज 02  सीटों पर आगे चल रही है. 

8:20 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Vote Counting Live: महुआ से तेज प्रताप आगे

अन्य रुझानों में मटिहानी से बोगो सिंह (राजद) आगे चल रहे हैं. महुआ से तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं. गया टाउन से बीजेपी के प्रेम कुमार आगे हैं.

8:19 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Assembly Election results LIVE: शुरूआती रुझान आने शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. रुझानों के मुताबिक लालगंज से शिवानी शुक्ला आगे चल रही हैं. वहीं तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं. मनेर से भाई बीरेंद्र आगे चल रहे हैं. ताजा रुझानों में एनडीए को 12, महागठबंधन को 12 औऱ जन सुराज को 2 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है. 

8:15 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Result Live: मतगणना शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं. 8:30 बजे से EVM के मतों की गिनती शुरू होगी. 

7:53 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Results 2025: मोकामा में वीणा देवी के घर पर लिट्टी-चोखा और रसगुल्ला बनना शुरू

बिहार के मोकामा में मतगणना शुरू होने से पहले ही राजद प्रत्याशी वीणा देवी के घर पर लिट्टी चोखा, रसगुल्ला और व्यंजन तैयार होना शुरू हो गए हैं. वीणा देवी जदयू के अनंत कुमार सिंह और जन सुराज के प्रियदर्शी पीयूष के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

7:47 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Results 2025: RJD दफ्तर में लगा 'अलविदा चाचा' का पोस्टर

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले 'पोस्टर वॉर' शुरू हो गया है. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पटना स्थित राजद कार्यालय के बाहर 'अलविदा चाचा' लिखे हुए पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर प्रतीकात्मक रूप से नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटने का संकेत देता है. 143 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली राजद, महागठबंधन की सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त है.

RJD poster on nitish
राजद कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर. (Photo: X)
7:37 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Results Live: पहले आधे घंटे पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे

बिहार चुनाव की मतगणना 8 बजे से शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी. इसके बाद 8:30 बजे से EVM की गिनती शुरू होगी. 243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैं. मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए हैं. चुनाव आयोग ने भी अपने स्तर पर सभी तरह की तैयारियां कर चुका है.

7:27 AM
नवंबर 14, 2025

Bihar Election Results: NDA के खिलाफ जनता में गुस्सा था: पप्पू यादव

बिहार चुनाव के लिए मतगणना से पहले पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि जनता ने महागठबंधन पर अपना भरोसा जताया है. एनडीए गठबंधन के खिलाफ जनता में गुस्सा था और वे बदलाव चाहते थे. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिना झूठ, धनबल और चोरी के कोई भी चुनाव नहीं जीत सकती. पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा ने पूरी कोशिश की कि नीतीश सरकार की जगह भाजपा की सरकार बने.