The Lallantop

सेजल पवार को KEM कॉलेज ने बाहर निकाला, डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट्स पर किया था मजाक

370 Biryani Controversy: सेजल पवार स्टैंड-अप कॉमेडियन Pranit More के एक लाइव कॉमेडी शो में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने बेहद आपत्तिजनक और भद्दी टिप्पणी की थी. अब केईएम मेडिकल कॉलेज ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है.

Advertisement
post-main-image
केईएम मेडिकल कॉलेज ने MBBS स्टूडेंट सेजल पवार पर एक्शन लिया है. (फोटो इंडिया: टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई के केईएम मेडिकल कॉलेज ने MBBS छात्रा सेजल पवार को विवादित टिप्पणियों के कारण 15 दिन की अनिवार्य छुट्टी पर भेजा है, साथ ही उन्हें हॉस्टल और कॉलेज कैंपस में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
  • सेजल पवार ने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में पुरुष शवों के निजी अंगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल होकर आलोचनाओं और पुलिस शिकायतों का कारण बनी।
  • छात्रा सेजल पवार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और कॉलेज ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

मुंबई के केईएम मेडिकल कॉलेज ने MBBS स्टूडेंट सेजल पवार पर एक्शन लिया है. उन्हें 15 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है. इस दौरान सेजल को हॉस्टल और कॉलेज कैंपस में एंट्री नहीं मिलेगी. कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यों वाली एक कमेटी भी बनाई है, जो 7 दिनों के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी. सेजल पवार स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक लाइव कॉमेडी शो में शामिल हुई थीं. यहां उन्होंने कुछ विवादित बातें कही थीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आलोचनाएं के घेरे में आ गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़ी विद्या की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज के शुरुआती जांच से पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला सेजल पवार ही हैं और उन्होंने जो कहा है, वह पहली नजर में गलत और नामंजूर है. इसके बाद संस्थान ने उन्हें 15 दिन की अनिवार्य छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है. सेजल को अगले 15 दिनों तक केईएम हॉस्पिटल कैंपस, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल में एंट्री नहीं मिलेगी. इस दौरान वह किसी भी शैक्षणिक या दूसरी गतिविधियों में भाग नहीं ले पाएंगी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, केईएम हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि सेजल पवार ने लिखित माफीनामा सौंपा है. उन्होंने माना है कि उनके कुछ बयान ठीक नहीं थे और उनसे लोगों को तकलीफ हो सकती थी. हॉस्पिटल प्रशासन ने सेजल के माता-पिता को शनिवार, 13 जून को संस्थान बुलाया और उनकी मौजूदगी में उन्हें समझाया-बुझाया.

Advertisement
क्या है मामला?

स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक कॉमेडी शो में सेजल पवार ने पुरुषों के शवों (कैडेवर) के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि वो और उनके कलीग शवों के प्राइवेट पार्ट्स के साइज को लेकर बातें करते हैं. ये टिप्पणी उन्होंने तब की, जब प्रणीत मोरे ने पूछा कि क्या तुम डॉक्टर लोग बिल्कुल सीरियस रहते हो? या मजाक भी करते हो? जवाब में सेजल ने कहा, ‘वटएवर… जो भी, साइज-वगैरा.’

पुलिस ने 11 जून को प्रणीत, सेजल और दर्शकों में शामिल एक अन्य शख्स हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ FIR दर्ज की थी. प्रणीत पर कंटेंट अपलोड करने का मामला दर्ज किया गया, जबकि सेजल और हिमांशु पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

सेजल पवार ने मांगी माफी

आलोचना बढ़ती देख सेजल पवार ने सफाई देते हुए वीडियो बनाया और लोगों से अपने कहे के लिए माफी मांगी. डॉक्टर ने कहा, 

Advertisement

मैंने ऐसे कभी इंटेंशनली नहीं सोचा था कि मैं ऐसी चीज बोलूंगी.

महिला ने कहा कि उनका कभी इरादा नहीं था कि उनके कॉमेंट्स को इस तरह से देखा जाएगा. शो में उन्होंने जो भी चीजें कहीं, वो उसे सही ठहराने की कोशिश नहीं कर रही हैं. सेजल ने माना कि उनकी बात गलत थी और उन्हें इसे कहने का पछतावा है.

ये भी पढ़ें: प्रणीत मोरे के शो में महिला डॉक्टर ने लाशों का मजाक उड़ाया, लोग बोले- ‘अब इनकी डिग्री कैंसिल हो’

प्रणीत मोरे ने मांगी माफी

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने भी एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह लाइव शो के दौरान भीड़ से बातचीत करते समय ‘बहक गए थे’. उन्होंने यह भी माना कि उनके मंच पर जो कुछ भी हुआ वह गलत था और उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था.

वीडियो: सोशल लिस्ट: 370 बिरयानी के बाद अब सेजल पवार वायरल, प्रणित मोरे Controversy पर कितनी ख़राब बातें?

Advertisement