वाणी कपूर ने अपनी फोटोज पर बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल को सबक सिखा दिया
वाणी ने पब्लिकली ऐसा सबक सिखाया कि अगली बार कमेंट करने से डरेगा.
Advertisement
वाणी कपूर सोशल मीडिया पर लगातार नज़र आती रहती हैं. पिछले दिनों उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी. उस तस्वीर में जो टॉप उन्होंने पहना था, उस पर हे राम- हे राम लिखा हुआ था. छिड़ गया बवाल. लोगों ने कहा ये क्या बात हुई कि भगवान के नाम वाला टॉप कैसे पहन सकती हैं. और तमाम तरह की गैर-ज़रूरी बातें. जैसे हम यहां कर रहे हैं. ये खबर न उस राम नाम के बारे में है, न टॉप के बारे में. ये खबर है वाणी की ट्रोलिंग के बारे में. जो एक बार फिर से उनके साथ हुआ. लेकिन इस बार बैकफुट जाने के बदले वाणी ने बॉल को आउट ऑफ द पार्क हिट कर दिया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















