Kangana Ranaut की फिल्म Emergency 06 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. कंगना ने फिल्म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल किया है. वो फिल्म की डायरेक्टर भी हैं. फिल्म की रिलीज़ डेट में महज़ पांच दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है. मोहाली के कुछ निवासियों ने कंगना की फिल्म के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. एडिश्नल सोलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने कोर्ट में केंद्र सरकार और CBFC का पक्ष रखा. 31 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई हुई. ASG ने कोर्ट को बताया कि सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया अभी चल रही है. उसके बाद कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया. देखें वीडियो.
सेंसर बोर्ड ने रोकी कंगना की 'इमरजेंसी', कहा - "हर समुदाय की भावना का ध्यान रखना है"
Kangana Ranaut ने कहा था कि उनकी फिल्म क्लियर ना करने के लिए CBFC को धमकी मिल रही है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















