The Lallantop
Logo

सतीश कौशिक की बेटी ने पिता के लिए जो लेटर लिखा उसे सुन अनुपम खेर, अनिल कपूर इमोशनल हो गए

11 साल की बच्ची ने अपने पिता के नाम एक लेटर पढ़ा.

Advertisement

09 मार्च, 2023 को सतीश कौशिक का निधन हो गया था. कल यानी 13 अप्रैल को उनकी बर्थ एनिवर्सरी थी. इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीबी दोस्तों ने एक छोटा सा इवेंट ऑर्गनाइज़ किया. अनिल कपूर, नीना गुप्ता जैसे कलाकारों ने उन्हें अपने तरीके से याद किया. मगर हाइलाइट रही सतीश कौशिक की बेटी वंशिका. 11 साल की बच्ची ने अपने पिता के नाम एक लेटर पढ़ा. जिसे सुनकर लोग इमोशनल हो गए. अनुपम खेर ने वंशिका का लेटर पढ़ते हुए वीडियो शेयर किया. साथ ही उसके पीछे की कहानी भी बताई. देखिए वीडियो

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement