चौबे जी माइक लाओ, जवाब हम देंगे
पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने एक इंटरव्यू में सनी लिओनी से पूछे थे भद्दे सवाल.
Advertisement

फोटो - thelallantop
15 जनवरी को टीवी पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने सनी लिओनी का इंटरव्यू लिया. लगा कि क्लास लेने गए थे. भद्दे और सेक्सिस्ट सवाल पूछे. लेकिन सनी अपने जवाबों में कूल और संतुलित दिखीं. चौबे के सवाल बदतर होते गए. सनी आराम से, मुस्कुराते हुए, ठंडे दिमाग से हर सवाल का जवाब देती गईं. इंटरव्यू के बाद बवाल हुआ और ये मुद्दा ट्विटर पर छा गया. तमाम हस्तियों ने सनी के पक्ष में लिखा और चौबे को टाइट किया. बॉलीवुड के तमाम लोगों के साथ लल्लन भी इस इंटरव्यू के बाद भरा बैठा है. तो लल्लन ने डिसाइड किया है कि चौबे जी ने जो सवाल सनी से किए, उनका जवाब लल्लन देगा. शुरू से शुरू करते हैं. आप आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं. पर आमिर आपके साथ काम नहीं करना चाहेंगे?
क्यों नहीं करना चाहेंगे? क्योंकि सनी एक पॉर्न स्टार थीं? इंटरव्यू तो आप भी पॉर्न स्टार्स का नहीं करते थे चौबे जी. पर आज कर रहे हैं. उनके शूट पर जा के. खुद. आपका पास्ट आपका पीछा नहीं करता, आपको पीछे नहीं खींचता?
सेंटी कहानियां खोजते हुए कहां तक जाएंगे चौबे जी? हर एक्टर रुलाने के लिए नहीं होता. सब बचपन में गरीब नहीं होते. आप क्या सुनना चाहते थे? सनी ने एक दिन सेक्स किया और बॉयफ्रेंड ने MMS बना लिया. फिर वो पॉर्न स्टार बन गईं? या किसी ने रेप कर उसे मरने के लिए छोड़ दिया, इसलिए वो पॉर्न इंडस्ट्री में आई? चौबे जी, हर कहानी सैड नहीं होती. हर औरत कोई मजबूर 'अमीरन' नहीं होती जिसे 'दिलावर खान' बाजार में बेच आता है. पॉर्न और प्रॉस्टिट्यूशन में फर्क है. और प्रॉस्टिट्यूशन को लेकर भी कोई डाउट हो तो बता दें कि वो भी एक पेशा है. जैसे आपका पत्रकार होना एक पेशा है. बस फर्क ये है कि सनी अपना पेशा अच्छे से निभा रही हैं. जो आपसे न हो पा रहा है. कितने लोग हैं जो बड़े होकर पॉर्न स्टार बनना चाहते हैं?
कोई नहीं बनना चाहता. क्योंकि देश आपके जैसे लोगों से भरा पड़ा है. सनी को पॉर्न वल्गर नहीं, सुंदर लगा. क्योंकि उसके लिए सेक्स कोई टैबू नहीं है. नैचुरल चीज है. अनैतिक नहीं है. अनएथिकल नहीं है. वो खुद को, अपने शरीर को लेकर कॉन्फिडेंट है. वो इसे पेशे की तरह देखती है. वो आपकी तरह या एक रैंडम भारतीय की तरह नहीं सोचती. जो पॉर्न देखता है, पर मानता नहीं. ये वही औसत भारतीय है जो कॉन्डम या सेनेटरी पैड के ऐड आने पर चैनल बदल देता है. जिस देश में किसिंग सीन तक सेंसर हो जाते हैं, वहां कौन बड़े होकर पॉर्न स्टार बनना चाहेगा? अगर सनी लिओनी मॉडर्न इंडिया की एंबैसेडर बनेंगी तो ये एक खतरनाक पल होगा.
क्यों? लोग सड़कों पर सेक्स करने लगेंगे? किस करने लगेंगे? अपनी मर्जी से प्यार करेंगे? शादी करेंगे? तो कर लें. प्यार ही करेंगे. हिंसा नहीं. आपको लगता है रेप करने लगेंगे? वो तो अब भी करते हैं. हर 20 मिनट में इंडिया में एक रेप होता है. जब सस्ता नेट पैक और स्मार्टफोन नहीं थे, जब देश वीडियो पॉर्न नहीं देखता था तब भी होते थे. भारतीय औरतों को लगता है सनी उनके पतियों को चुरा ले जाएंगी.
अरे यार चौबे जी. ऐसी कोई औरत नहीं मिली मुझे. आपको कहां मिली? भारतीय पतियों को देखा है? बेज्जती करने का इरादा नहीं. लेकिन सनी को स्क्रीन पर ही देख कर खुश हो लें तो अच्छा है. क्योंकि सनी उन्हें घास भी नहीं डालेगी. और जिन पतियों को 'चुराने' की बात हो रही है, उनका दिमाग और हरकतें तो खुद ही उनके कंट्रोल में नहीं है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जिन लड़कियों के टॉप के भीतर ये अधेड़ उम्र के 'पति' झांक रहे होते हैं, वो लड़कियां सनी लिओनी नहीं होतीं. ठरक और हिंसा लोगों के दिमागों में है. उसे जगाने के लिए सनी की जरूरत नहीं. सनी के इंडिया आने के बाद से इंडिया सबसे ज्यादा पॉर्न देखने वाला देश बन गया है.
एक चीज होती है आजकल. शायद आपके टाइम नहीं होती होगी. उम्र हो गई है न आपकी. उस चीज को इंटरनेट कहते हैं. देखिये पिछले तीन सालों में इंटरनेट देश भर में कहां कहां पहुंच गया है. स्मार्टफोन पहुंच गए हैं. वीडियो शेयर करना कितना आसान हो गया है. फिर सनी बिग बॉस में आईं. लोगों ने पता लगाया वो कौन हैं. उन्हें देखा. पॉर्न पहले भी देखते थे. फर्क ये था कि एक नाम मिल गया. वरना लोग 'मनोरम कहानियां' भी पढ़ते ही थे. स्कूलों की लाइब्रेरी से सेक्स सीन के पन्ने फाड़कर पढ़ते थे. सेक्स को लेकर उत्सुकता थी और हमेशा रहेगी. उसका सनी से कोई मतलब नहीं. लोग सनी को देखकर 'मॉरली करप्ट' हो रहे हैं. मुझे लग रहा है मैं भी आपका इंटरव्यू करने से मॉरली करप्ट न हो जाऊं.
किसी को शो में बुलाकर उससे आप इस तरह की बात करेंगे, सिर्फ इसलिए कि वो पॉर्न स्टार थीं? मॉरली का तो पता नहीं. पर दिमागी तौर पर करप्ट होते जरूर लग रहे हैं आप. हम क्या भविष्य में ऐसी फिल्में देखेंगे जिसमें सनी ने ऊपर से नीचे तक कपड़े पहने होंगे?
बिकिनी तो करीना ने भी पहनी है. कटरीना ने भी. प्रियंका ने भी. क्या आप उनसे ये सवाल पूछेंगे?
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















