The Lallantop

आदित्य धर की इस हरकत से नाराज़ होकर यश 'धुरंधर 2' के साथ 'टॉक्सिक' का क्लैश नहीं टालना चाहते!

यश एक समझदार बिजनेसमैन हैं. मगर उन्हें 'धुरंधर' के मेकर्स की ये बात खल गई है.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.

2026 के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 19 मार्च को Yash की Toxic और Ranveer Singh की Dhurandhar 2 के बीच बड़ी टक्कर होने वाली है. आम दर्शकों के लिए ये किसी दीपावली से कम नहीं है. मगर दोनों फिल्मों के मेकर्स के लिए ये आसान नहीं है. पहले खबरें थीं कि यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को पोस्टपोन करेंगे. मगर यश को Aditya Dhar की एक बात बेहद बुरी लग गई है. उनका मानना है कि 'धुरंधर' के मेकर्स को अपनी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करने से पहले उनसे चर्चा करनी चाहिए थी. या कम से कम इन्फॉर्म करना चाहिए था. इसी वजह से यश अब इस बॉक्स ऑफिस क्लैश से पीछे नहीं हटना चाहते. वो अपनी फिल्म को ईद यानी 19 मार्च को ही रिलीज़ करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वैरायटी इंडिया ने यश के एक करीबी सूत्र के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया,

"कई लोग सोच रहे होंगे कि यश ईगो में ये फैसला ले रहे हैं. मगर ऐसा नहीं है. यश एक समझदार बिजनेसमैन हैं. अगर उन्हें धुरंधर 2 से कोई खतरा महसूस होता, तो शायद वो टॉक्सिक की रिलीज डेट बदलने के बारे में सोचते. लेकिन उन्हें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है. वो सिर्फ ओपनिंग वीकेंड पर नहीं, बल्कि लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहने की प्लानिंग कर रहे हैं."

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यश 'धुरंधर 2' की रिलीज़ डेट देखकर नाराज़ हो गए थे. सूत्र के मुताबिक,

"टॉक्सिक का अनाउंसमेंट तीन साल पहले दिसंबर 2023 में ही हो गया था. तब से फैंस यश को बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं. यश इस डेट से पीछे हटकर अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते हैं. मगर वो एक बात से काफी ख़फा हैं. वो ये कि धुरंधर 2 के मेकर्स ने अपनी फिल्म को ईद पर रिलीज़ करने के प्लान के बारे में उन्हें पहले से नहीं बताया था. वो भी तब, जब सबको पता था कि वो डेट पहले से टॉक्सिक के लिए लॉक्ड है. टॉक्सिक के मेकर्स ने पिछले साल मार्च में अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी थी. अगर धुरंधर 2 उसी दिन आ रही थी, तो कम-से-कम एक बार कर्टसी कॉल तो किया ही जा सकता था. टीम को लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आपसी बातचीत और तालमेल की वैसी संस्कृति नहीं है, जैसा साउथ इंडस्ट्री में देखने को मिलता है."

यश ने साल 2023 में ही 'टॉक्सिक' अनाउंस कर दी थी. साल भर पहले उन्होंने 19 मार्च, 2026 की डेट बुक कर ली. ईद रिलीज़ पर सबसे पहले उन्होंने ही रुमाल डाला था. वहीं आदित्य धर ने 05 अक्टूबर यानी ‘धुरंधर’ की रिलीज़ के बाद इसके सेकेंड पार्ट की डेट बताई थी. उनके इस फैसले ने कई दूसरे स्टार्स की फिल्मों को अपनी फिल्में पोस्टपोन करने पर मजबूर कर दिया था. मगर 'टॉक्सिक' जस-की-तस बनी रही. बीच में ऐसी अफ़वाहें ज़रूर उड़ीं कि यश अपनी मूवी को टालने सकते हैं. मगर अब उन्होंने ज़ाहिर कर दिया है कि ‘टॉक्सिक’, 'धुरंधर' से सीधी टक्कर लेगी. वो अपने कदम पीछे नहीं लेंगे.

Advertisement

वीडियो: टॉक्सिक के लिए यश की ये डील 'धुरंधर 2' का खेल बिगाड़ देगी!

Advertisement