दिन गिन रहे हैं शाहरुख खान, ये रहा सबूत
पूछिए संविधान बनने में कित्ता टाइम लगा जवाब आ जाएगा 2 साल 11 महीने 18 दिन. वैसेइ शाहरुख दिन महीने साल रटे बैठे हैं.
Advertisement

Source- Youtube
दिलवाले देख आए हैं. एक जगह काजोल कहती हैं, 15 साल बीत गए. उधर शाहरुख नटई में मक्खन चढ़ा के कहते हैं 15 साल 4 महीने 10 दिन. माने एक-एक दिन रट के बैठा है बंदा.
https://youtu.be/AHuOo1DLcRc?t=125 वैसे ये कोई पहली दफा नहीं था, जब शाहरुख इतना नाप-तौल के दिन गिना रहे हैं. इसके पहले भी वो ऐसे ही एक-एक दिन गिनाते नजर आए थे.
https://youtu.be/9-hMivGn3M0?t=376 शाहरुख़ की मानें तो हर इश्क का एक वक़्त होता है. और इनके इश्क का वक्त अक्सर आगे-पीछे हो जाता है. ऐसे में शाहरुख़ टाइम गिनाते रह जाते हैं.
https://youtu.be/FCf2-D7BPXI?t=219 वीर-जारा का किस्सा उठा लीजिए. पहले तो शाहरुख़ बोलते ही नहीं. बोलते हैं तो आपको पता चल जाता है. ये आदमी तो भरा बैठा था. साल गिन के बैठा है.
https://youtu.be/S_DFSXD4wuk?t=76 शाहरुख के साथ मजे की बात ये कि वो इश्क ही नहीं दुश्मनी के दिन भी गिन-गिनकर रखते हैं.
https://youtu.be/yE3VOxRYSUU?t=94 एक और नमूना देखिए.
https://youtu.be/cCcbp6tkIX0?t=64 पर इस सब के बाद, एक बात और. जैसे हर शेर को सवा शेर मिलता है वैसे ही शाहरुख को भी उन्ही के तरीके से जवाब मिला. इस बार दिन, महीने, साल के साथ पहर भी रहता है.
https://youtu.be/cO9hxsKtibA?t=139
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















