The Lallantop

कौन हैं तृषा कृष्णन जिनका नाम विजय थलपति से जोड़कर तमिलनाडु BJP अध्यक्ष फंस गए?

Trisha Krishnan: तमिल और तेलुगु फिल्मों की मशहूर एक्टर तृषा कृष्णन इन दिनों सियासी वजहों से चर्चा में हैं. बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन ने विजय के साथ उनका नाम लेकर बवाल खड़ा कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
विजय के साथ तृषा का नाम जोड़ने वाले नागेंद्रन के बयान पर बवाल मचा है. (india today)

Who Is Trisha Krishnan: तमिल और तेलुगु एक्टर तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी किसी फिल्म या एक्टिंग की वजह से चर्चा में नहीं हैं. वह एक सियासी वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल में तमिलनाडु बीजेपी के चीफ नैनार नागेंद्रन ने एक्टर से नेता बने विजय थलपति को निशाना बनाते वक्त तृषा कृष्णन का नाम लिया. इस पर तृषा की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक लीगल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि सियासत में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये सब विवाद शुरू हुआ था नागेंद्रन के एक बयान से, जिसमें वो कहते हैं कि थलपति विजय को राजनीति का अनुभव चाहिए तो उन्हें तृषा के घर से बाहर आना होगा. विजय को टारगेट करने में तृषा का नाम गैर जरूरी तरीके से लिया गया, जिसका चौतरफा विरोध हुआ. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई और पार्टी की महिला विंग की चीफ ने भी नागेंद्रन को फोन कर बात की. 

विरोध बढ़ने के बाद नैनार नागेंद्रन ने माफी मांग ली. लेकिन तृषा ने अपने लीगल एडवाइजर के जरिए जवाब देकर अपनी मंशा जाहिर कर दी कि ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. तृषा ने ये भी कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनके स्किल या उनके प्रोफेशनल कामों के अलावा उन्हें किसी ऐसे मामले में घसीटा जाए, जिसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है.

Advertisement

दरअसल, पिछले कुछ समय से तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा था. उनकी साथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसे लेकर कहा गया कि दोनों एक्टर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, विजय शादीशुदा हैं और दोनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि कभी नहीं की कि वो साथ हैं.

कौन हैं तृषा कृष्णन?

तृषा कृष्णन तमिल और तेलुगु फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनके फैन्स ‘क्वीन ऑफ साउथ सिनेमा’ कहते हैं. हिंदी पट्टी के लोग तृषा कृष्णन को उनकी फिल्म ‘खट्टा-मीठा’ से पहचान सकते हैं, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं. 

तृषा 4 मई 1983 को एक तमिल अय्यर परिवार में पैदा हुईं. पिता कृष्णन अय्यर और मां उमा कृष्णन हैं. तृषा ने चेन्नई के सेक्रेड हार्ट चर्च पार्क स्कूल में पढ़ाई की है. बाद में चेन्नई के ही एथिराज कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. ​​अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और कई प्रिंट और टीवी ऐड्स में दिखाई दीं.

Advertisement

बताया जाता है कि तृषा कभी एक्टर नहीं बनना चाहती थीं. उनकी चाह थी कि वह एक क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनें, लेकिन सिंगर फाल्गुनी पाठक के एक गाने 'मेरी चुनर उड़ उड़ जाए' के ​​वीडियो में जब वो आयशा टाकिया के साथ नजर आईं तो उनकी जिंदगी ही बदल गई. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उन्हें वहां देखा और अपनी तमिल फिल्म 'लेसा लेसा' में एक रोल के लिए संपर्क किया. तृषा ने यह प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया और इस तरह से फिल्मी दुनिया में उनकी एंट्री हो गई.

हालांकि, उनकी पहली फिल्म लेसा लेसा नहीं थी. वह पहली बार डायरेक्टर परवीन गांधी की फिल्म 'जोड़ी' में एक कैमियो भूमिका में दिखी थीं. इसे ही उनके करियर की पहली फिल्म कहा जाता है. तब उन पर किसी का ध्यान नहीं गया था. अपने दो दशक के करियर में तृषा ने कई फिल्मों में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया. कमल हासन, रजनीकांत से लेकर महेश बाबू और विजय थलपति तक सबके साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया.

अपनी अभिनय प्रतिभा से उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते. इनमें 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (साउथ), एक तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड, एक नंदी अवॉर्ड और 8 एसआईआईएमए अवॉर्ड्स शामिल हैं.

फिल्मों के अलावा वह अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं. 40 साल की अभिनेत्री ने अब तक शादी नहीं की है. लेकिन उनका नाम कई बार अलग-अलग एक्टरों के साथ जोड़ा गया. वह एसएस राजामौली की मशहूर फिल्म बाहुबली में भल्लादेव का किरदार निभाने वाले राणा दग्गुबाती की अच्छी दोस्त हैं. साल 2010 के आसपास दग्गुबाती के साथ उनका नाम जोड़ा गया. 

साल 2015 में तृषा ने कारोबारी वरुण मनियन से सगाई की थी, लेकिन शादी नहीं की. सगाई बाद में टूट गई. इसी समय उनका नाम एक्टर धनुष के साथ जोड़ा गया था. हालांकि, दोनों ने क्लियर किया था कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

विजय थलपति के साथ भी कई बार तृषा का नाम जोड़ा गया.

दोनों ने साल 2004 में पहली बार तमिल फिल्म Ghilli में साथ काम किया था, जो आज भी बहुत पॉपुलर है. इसके अलावा उन्होंने Kuruvi, Leo, GOAT (The Greatest of All Time) जैसी फिल्मों में साथ काम किया. इन फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. 

vijay trisha
विजय और तृषा की फोटो वायरल हुई थी. (india today)

2004-05 में घिली की शूटिंग के समय भी दोनों का नाम एक साथ जोड़ा गया, जो आज भी कई बार मीडिया या सोशल मीडिया पर सामने आ जाता है. 

एक बार विजय ने तृषा के साथ एक मिरर सेल्फी पोस्ट की, जिसके बाद फिर दोनों के साथ होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. पिछले साल 2025 में एक्टर कीर्ति सुरेश और एंटनी थट्टिल की शादी में शामिल होने के लिए दोनों साथ जाते दिखे, तब भी उनके फैन्स ने खूब कयास लगाए.

हालांकि, दोनों की ओर से कभी ऐसे किसी रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई है. विजय थलपति 1999 से शादीशुदा हैं, जब तृषा का फिल्मी करियर शुरू हो रहा था. जब वो पहली बार ‘मिस चेन्नई’ बनकर चर्चा में आई थीं.

वीडियो: अब नहीं बनेगी शाहरुख खान-सलमान खान की 'टाइगर वर्सेज पठान'!

Advertisement