The Lallantop

जब इरफान को किसिंग सीन करना था, और वो घबराकर छत पर चढ़ गए

Irrfan और Divya Dutta ने Dubai Return नाम की फिल्म में भी काम किया था. फिल्म इंडस्ट्री वाले उसे कल्ट कहते हैं लेकिन वो फिल्म कभी रिलीज़ ही नहीं हो पाई.

Advertisement
post-main-image
इरफान और दिव्या दत्ता ने चार फिल्मों में साथ काम किया.

David Lynch. हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर हैं. उनकी बेटी Jennifer Lynch ने इंडिया आकर एक फिल्म बनाने का फैसला लिया. कहानी एक नागिन की थी जो अपना बदला लेती है. टाइटल था Hisss. मल्लिका शेरावत लीड रोल में थीं. Irrfan और Divya Dutta भी अहम किरदारों में थे. दिव्या ने हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताया. फिल्म में उनके और इरफान के बीच एक किसिंग सीन शूट किया जाना था, और इरफान बुरी तरह घबरा गए. वो इतने नर्वस थे कि छत पर चले गए. द लल्लनटॉप के शो ‘गेस्ट इन द न्यूज़रूम’ के दौरान दिव्या ने बताया,  

Advertisement

मैं तो वैसे ही नर्वसा रही थी. मुझे नहीं पता था कि हीरो मुझसे भी कहीं ज़्यादा नर्वस है. मैंने अपनी डायरेक्टर से पूछा कि इरफान कहां हैं. उन्होंने कहा कि वो छत पर हैं. मैंने पूछा कि वो छत पर क्या कर रहे हैं. जेन (डायरेक्टर) उनके पास गईं. वो दोनों बहुत गंभीर किस्म की बातचीत कर रहे थे. मुझे लगा कि मुझे भी इस बातचीत का हिस्सा बनना चाहिए. मैंने पूछा कि क्या हो रहा है. उन्होंने जवाब दिया कि चिंता की कोई बात नहीं, हम कर लेंगे. पहली बार मुझे उनको देखकर खुशी हुई, कि वो नर्वस हैं. इरफान नर्वस हैं.   

ये पहला मौका नहीं था जब दिव्या और इरफान स्क्रीन शेयर कर रहे थे. उन्होंने इससे पहले ‘दुबई रिटर्न’ नाम की फिल्म में भी काम किया था. हालांकि वो फिल्म कभी रिलीज़ ही नहीं हो पाई. दिव्या ने उस फिल्म से जुड़ा भी एक किस्सा बताया. जब वो और इरफान एक सीन शूट कर रहे थे और इरफान ने इम्प्रोवाइज़ कर के उन्हें चौंका दिया. दिव्या बताती हैं,   

Advertisement

उनको मेरे घर पर आना था. उनको पानी पीकर ग्लास वापस करना था. मुझे उनसे कहना था कि अच्छा, चलो जाओ अब. टेक शुरू हुआ. डायरेक्टर ने एक्शन बोला. मैं ग्लास का इंतज़ार कर रही हूं कि वो वापस आएगा. वो ग्लास वापस आ ही नहीं रहा है. थोड़ी नर्वस हो गईं, क्योंकि मैं नई थी. या तो मैं कट बोल दूं या फिर मैं इनके साथ ही चलती रहूं. फिर मैंने कहा कि मैं इनके हाथ से ग्लास खींच लेती हूं. ये ग्लास लौटा देंगे, भूल गए होंगे शायद. मैंने खींचा तो पकड़ और मज़बूत हो गई. मैंने उनकी तरफ देखा. वो नटखटपना दिखा. मुझे मज़ा भी आ रहा था लेकिन नर्वस भी थी. मैंने सोचा कि इनके साथ हो जाओ. हम खींचतान कर रहे हैं और उन्होंने अचानक से ग्लास छोड़ दिया. ये सीन में नहीं था. ग्लास टूट गया. मैं झुंझला उठी. जितनी मराठी आती थी, उतनी बोल दी. आगे अपनी गालियां बोल दी. उनको मैंने कहा कि तू चल निकल यहां से. वो सीन बहुत फनी बन गया. 

दिव्या बताती हैं कि टीम के सभी लोग मुंह फेरकर खड़े थे. अपनी हंसी छुपा रहे थे. जैसे ही सीन कट हुआ वो सभी तालियां बजाने लगे. उन्हें लगा कि इरफान ने उनकी क्लास ले ली है. इरफान ने उनकी तारीफ में कहा, ‘बात है भाई तुम में’. इरफान का वो इम्प्रॉव काम कर गया था. दिव्या बताती हैं कि उन्होंने इरफान के साथ चार फिल्मों में काम किया.    

 

Advertisement

वीडियो: गेस्ट इन दी न्यूजरूम: दिव्या दत्ता ने शाहरुख, सलमान, इरफान पर जो बताया, पक्का पहले ना सुना होगा!

Advertisement