The Lallantop

'जवान' की वजह से सिद्धार्थ की योद्धा भी आगे खिसकेगी?

07 सितंबर को 'जवान' आने वाली है इसलिए इसके आगे-पीछे कोई भी मेकर अपनी फिल्म रिलीज़ करने का रिस्क नहीं ले रहा.

Advertisement
post-main-image
'योद्धा' पहले सितंबर में आने वाली थी अब इसे पोस्टपोन करने की बात कही जा रही है.

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. विन डीज़ल की 'फास्ट एक्स' का ट्रेलर आ गया

विन डीज़ल और जेसन मोमोआ की फिल्म 'फास्ट एक्स' का फाइनल ट्रेलर आ गया है. करीब पांच मिनट के इस ट्रेलर में जामफाड़ कार स्टंट दिख रहे हैं. 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की इस फ्रेंचाइज़ फिल्म में नेक्स्ट लेवल का एक्शन दिखाई देगा. फिल्म 19 मई को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है.

Advertisement

2. 07 जून से हॉटस्टार पर आएगी 'अवतार 2'

जेम्स कैमरन की फिल्म 'अवतार 2' थिएटर्स में बवाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है. 'अवतार-द वे ऑफ वॉटर' को 07 जून से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

3. क्रिस की 'एक्सट्रैक्शन 2' का पोस्टर रिलीज़

Advertisement

क्रिस हैम्सवर्थ की फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2' के सीक्वल का पोस्टर रिलीज़ किया गया. नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में क्रिस लोगों को बचाते हुए दिखेंगे. मेकर्स ने कैप्शन में बताया कि फिल्म में 21 मिनट का एक एक्शन सीन है. जिसे क्रिस ने एक टेक में शूट किया है. मूवी को 16 जून से नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख सकेंगे.

4. 'जिगर थंडा XX' दिवाली पर आएगी

राघव लॉरेन्स और एस. जे. सूर्या की अगली फिल्म 'जिगर थंडा डबल एक्स' की रिलीज़ डेट आ गई है. न्यू पोस्टर शेयर करते हुए राघव ने बताया कि फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है. 'जिगर थंडा' के पहले पार्ट का हिंदी रीमेक बना था. जिसका नाम था 'बच्चन पांडे'. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे.

5. 'राजनीति' का ट्रेलर आया, 26 मई को आएगी सीरीज़

बंगाली सीरीज़ 'राजनीति' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया. सौरव चक्रवर्ती के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज़ में सत्ता की लड़ाई दिखाई जाएगी. इसे 26 मई से होई-चोई टीवी पर देख सकेंगे.

6. रणदीप की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का टीज़र आया

रणदीप हुड्डा की सीरीज़ 'इंस्पेक्टर अविनाश' का टीज़र आ गया. जिसमें रणदीप पुलिस वाले बने हैं. सीरीज़ की कहानी उत्तर प्रदेश की है. जहां के गुंडों में इंस्पेक्टर रणदीप का खौफ है. इसे जियो सिनेमा पर 18 मई से देख सकेंगे.  

7. सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' की रिलीज़ डेट पोस्टपोन

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की रिलीज़ को आगे खिसका दिया गया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब 'योद्धा' 15 सितंबर को रिलीज़ नहीं होगी. चूंकी 07 सितंबर को 'जवान' आने वाली है इसलिए इसके आगे-पीछे कोई भी मेकर अपनी फिल्म रिलीज़ करने का रिस्क नहीं ले रहा. इसलिए इसे अब अक्टूबर या दिसंबर में रिलीज़ किया जाएगा.  

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान ने 'पठान' का प्रमोशन नहीं किया था, अब इंटरव्यू ना देकर 'जवान' को प्रमोट कर रहे हैं?

Advertisement