The Lallantop

ये दस कल्ट रॉक बैंड्स सुनने से आप बनेंगे कूल

हमारी स्पेशल लिस्ट, कुछ स्पेशल गीतों के साथ. जिन्हें सुनकर आप फैल सकते हैं अपने दोस्तों के बीच.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कूल बनने का सबसे शॉर्ट कट तरीका है कूल म्यूजिक सुनना. और कूल तरीके से अपने सर को झटकना. पर आप ठहरे बुद्धू. बॉलीवुड के बाहर आप निकल नहीं पाते. और रॉक म्यूजिक सुनकर आपको लगता है कि गाने वाला किसी परेशानी में है और चीख चीख कर मदद मांग रहा है. आप कूल संगीत सुनना तो चाहते हैं, पर जानते नहीं कि शुरू कहां से करें. ऐसे ही लोगों के लिए है हमारी स्पेशल लिस्ट, कुछ स्पेशल गीतों के साथ. जिन्हें सुनकर आप कूल बन सकते हैं, और फैल सकते हैं अपने दोस्तों के बीच.

1. द बीटल्स


बीटल्स रॉक जगत के लिए वैसा नाम है जैसे अपन लोगों के बॉलीवुड के लिए अमिताभ बच्चन. क्लासिक और एवरग्रीन. हर उम्र के लोग इन्हें सुनते हैं. 50 से भी ज्यादा साल पहले 4 लोगों ने मिल कर बीटल्स बैंड बनाया. ये चार लोग थे जॉन लेनन, पॉल मेक कर्टनी, जॉर्ज हैरिसन, और रिंगो स्टार. बैंड 6 साल में इतना पॉपुलर हो गया कि इन्हें लाइव परफॉरमेंस करना बंद करना पड़ा. सिर्फ इसलिए कि सुनने वाले फैन्स इतना शोर मचाते थे कि ये बेचारे गा नहीं पाते थे. 1970 में बैंड के ब्रेक-अप के बाद भी इनकी फैनफॉलोइंग कम नहीं हुई और 'बीटलमेनिया' आज भी बरकरार है. https://www.youtube.com/watch?v=d8VyeqLVoPg  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2. लेड जेप्लिन


इंग्लैंड में जिमी पेज, रॉबर्ट पेज, जॉन पॉल जोंस और जॉन बोनहम नाम के चार लोगों ने. ये एक हेवी मेटल बैंड है. हेवी मेटल का मतलब है ऐसा रॉक म्यूजिक जिसका साउंड इतना लाउड हो कि आपके कलेजे में धांय-धांय लगे. बैंड अपने लंबे-लंबे गिटार सोलो के लिए पॉपुलर हुआ. ऑडियो रिकॉर्डिंग के इतिहास में ये सबसे ज्यादा बिकने वाले म्यूजिक आर्टिस्ट रहे हैं. https://www.youtube.com/watch?v=hC-T0rC6m7I  


3. पिंक फ्लॉइड


अपने साइकीडेलिक म्यूजिक के लिए फेमस है पिंक फ्लॉइड. साइकीडेलिक म्यूजिक एक तरह का म्यूजिक था जो 1960 के बाद खूब पॉपुलर हुआ. ये ऐसा म्यूजिक था जो ड्रग्स का एहसास दिलाता था. ठीक वैसा ही जैसे किसी को अफीम खाने के बाद लगता है. बैंड बनाया सिड बरेट, निक मेसन, रॉजर वाटर्स और रिचर्ड राईट ने. दो साल बाद डेविड गिलमोर बैंड में शामिल हुए. पिंक फ्लॉइड के 25 करोड़ से भी ज्यादा रिकॉर्ड दुनिया भर में बिके हैं. डाउनलोड्स तो इसमें शामिल ही नहीं है. https://www.youtube.com/watch?v=y7EpSirtf_E  

Advertisement

4. डीप पर्पल​


हार्ड रॉक और हेवी मेटल का पप्पा है ये बैंड. इनके सदस्य कई बार बदले, पर जो सबसे पॉपुलर हुए वो थे इअन जिलियन, जॉन लार्ड, रॉजर ग्लोवर, इअन पेस और रिची ब्लैकमोर. गिनीज बुक ने 1975 में 'वर्ल्ड्स लाउडेस्ट बैंड' के नाम से इन्हें दर्ज किया गया. https://www.youtube.com/watch?v=arpZ3fCwDEw  


5. द रोलिंग स्टोंस


ब्रायन जोंस के साथ 5 और लोगों ने मिल कर बनाया रोलिंग स्टोंस बैंड इंग्लैंड में. ब्रिटेन में सबसे पहले लम्बे लम्बे बाल रखने वाले लड़कों के तौर पर इन्हें जाना गया. 'सम गर्ल्स' और 'टैटू यू' इनके सबसे ज्यादा बिकने वाले एलबम्स रहे. https://www.youtube.com/watch?v=pkXIYgsvO0c  


6. मेटालिका


कैलिफोर्निया के एक ड्रमर लार्स अल्रिक ने अखबार में विज्ञापन दिया कि वो एक बैंड बनाना चाहते हैं. जेम्स हेटफील्ड और ह्यू टैनर नाम के दो गिटारिस्ट्स ने विज्ञापन का जवाब दिया और बना मेटालिका बैंड. इस समय बैंड के लीड गिटारिस्ट कर्क हैमेट हैं और बेसिस्ट हैं रोबर्ट ट्रूजीलो. ये हेवी मेटल आर्टिस्ट्स हैं और लेड जेप्लिन से इंस्पायर्ड हैं. मेटालिका के 11 करोड़ से भी ज्यादा रिकॉर्ड बिक चुके हैं. https://www.youtube.com/watch?v=zYxkezUr8MQ  

Advertisement

7. गन्स एन रोजेज


एक्सेल रोज, स्लैश, इज्ज़ी स्त्रेडलिन और डफ मेक केगन नाम के चार लोगों ने लोस एंजलीस में बैंड शुरू किया. इनका डेब्यू एल्बम ही अमेरिका का उस साल का सबसे बिकने वाला एल्बम हुआ. 10 करोड़ से भी ज्यादा रिकार्ड्स बेच कर गन्स एन रोजेज दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले आर्टिस्ट में से एक है. https://www.youtube.com/watch?v=047jbfCE4p8  


8. कोल्डप्ले


यूनिवर्सिटी कॉलेज लन्दन में पढने वाले क्रिस मार्टिन और जॉनी बकलैंड ने कोल्डप्ले बैंड को बनाया 20 साल पहले. बैंड में सदस्य जुड़ते गए और 2000 में इन्होंने 'येलो' नाम का गीत रिलीज़ किया जिसने इनको सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया. कोल्डप्ले का संगीत पुराने हार्ड रॉक संगीत से अलग है. इनके म्यूजिक को रोमांटिक और मेडीटेटिव कहा गया. https://www.youtube.com/watch?v=oncmL69ZEJ8  


9. रेडियोहेड


1992 में 'क्रीप' नाम के एल्बम से हिट होने वाले रेडियोहेड बैंड को बनाया अंग्रेज कलाकारों थोम यॉर्क, जॉनी ग्रीनवुड, कोलिन ग्रीनवुड, और 3 और लोगों ने. पिंक फ्लॉइड का खास असर रहा है रेडिओहेड पर. म्यूजिक में कंप्यूटरों का इस्तेमाल करने के लिए इन्हें जाना गया. https://www.youtube.com/watch?v=XFkzRNyygfk    


10. निर्वाना


कर्ट कोबेन नाम के अमरीकी गिटारिस्ट और सिंगर ने क्रिस्ट नोवोसेलिक के साथ मिलकर बनाया ये बैंड. इनके ड्रमर्स बदलते रहे, जिनमें सबसे लंबे समय तक इनका साथ दिया डेव ग्रोल ने. पूरे करियर में निर्वाण ने सिर्फ 3 एल्बम निकाले. पर ये 3 ही इतने बिके कि इनको सबसे बड़े रॉक बैंड्स में से एक माना गया है. https://www.youtube.com/watch?v=zYxkezUr8MQ  


Advertisement