Shahrukh Khan अपनी फिल्म Dunki की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हुए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Rajkumar Hirani यहां एक गाना शूट करने वाले हैं. जिसे Ganesh Acharya कोरियोग्राफ करेंगे. मगर कुछ रिपोर्ट्स इसके उलट भी आ रही हैं.
शाहरुख 'डंकी' की शूटिंग के लिए 11 साल बाद कश्मीर गए, कुछ ऐसा करने, जो कभी नहीं किया
'डंकी' शाहरुख की 'स्वदेस' टाइप फिल्म बताई जा रही है, जो बॉक्स ऑफिस के प्रेशर में नहीं बन रही. मगर आज तक राजू हिरानी की कोई पिक्चर फ्लॉप नहीं हुई.


शाहरुख खान 11 साल बाद कोई पिक्चर शूट करने कश्मीर गए हैं. वो पिछली बार 'जब तक है जान' की शूटिंग लिए वहां गए थे. शाहरुख सोमवार की दोपहर कश्मीर पहुंचे. वहां से वो सोनमर्ग गए. बताया जा रहा है कि दो दिनों तक यहां शूट करने के बाद वो कश्मीर वापस लौटेंगे. पहले तो ये कहा गया कि वो गाने की शूटिंग के लिए जा रहे हैं. मगर कुछ रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि शाहरुख कश्मीर में कोई रेगुलर सीन्स की शूटिंग के लिए नहीं गए हैं.

टाइम्स में सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया गया कि 'डंकी', 'स्वदेस' टाइप की फिल्म है. जो बॉक्स ऑफिस के प्रेशर में नहीं बनी है. इस फिल्म में शाहरुख एक माइग्रेंट का रोल कर रहे हैं. ऐसा किरदार उन्होंने अपने करियर में कभी नहीं किया. जहां 'पठान' और 'जवान' मारधाड़ वाली फिल्में हैं, वहीं 'डंकी' थोड़ी कम फिज़िकल है. इसी रिपोर्ट में बताया गया कि कश्मीर में वो क्या शूट करने गए इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है. मगर वो वहां गाना शूट करने तो नहीं गए हैं. कश्मीर को जैसे हिंदी सिनेमा में इस्तेमाल किया जाता रहा है, 'डंकी' में इस लोकेशन को वैसे इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.
शाहरुख लंबे समय से राजू हिरानी के साथ काम करना चाहते थे. मगर चीज़ें सही तरीके से वर्क आउट नहीं हो पा रही थीं. फाइनली वो दोनों 'डंकी' पर साथ आए हैं. राजू हिरानी अपने किस्म की फिल्में बनाते हैं. और ऐसा करते हुए उनका बॉक्स ऑफिस सक्सेस रेट 100 परसेंट है. यानी आज तक उनकी कोई पिक्चर फ्लॉप नहीं हुई है. 'डंकी' भी उसी मिजाज़ की फिल्म बताई जा रही है. थोड़ी कॉमिक, थोड़ी इमोशनल. साथ में एक गंभीर मैसेज.
'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और सतीश शाह जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. खबरें हैं कि फिल्म में विकी कौशल भी कैमियो कर रहे हैं. ये फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
वीडियो: शाहरुख खान और राजू हिरानी की फिल्म जिस 'डंकी फ्लाइट'पर बेस्ड है, वो क्या होता है?






















