1. कुछ ऐसे लोगों को पकड़िए, जिनका अकाउंट हो, लेकिन पैसा न हो. उनको कुछ हिस्सा दे सकते हैं. पैसा गया पुण्य ही कमाइए.
2. विंटर इज कमिंग. नोटों को जलाकर जाड़े में ताप लें. कहते भी हैं, पैसे में बड़ी गर्मी होती है. इससे बेहतर इस्तेमाल कुछ नहीं हो सकता.
3. जन धन योजना में घर के बालकों के भी खाते खुलवाए होंगे, उनको रोज़-रोज़ चार-चार हजार देकर भेजिए. वो अपने खाते में पैसा जमा कराएं. आप बाद में निकलवा लेना.
4. कुछ लोग फाल्स सीलिंग में पैसा छुपाकर रखते हैं. उसे वहीं रखा रहने दें. पैसा निकाल तो लेंगे, फाल्स सीलिंग बनवाने में खर्चा ज्यादा लगेगा.
5. कब तक घर पर काम करने वालों का दिल दुखाएंगे. उनकी तनख्वाह बढ़ा दीजिए. बड़े नोट दीजिए उनका बैंक बैलेंस बढ़े.
6. बहुत ही ज्यादा नोट रखें हों तो सत्यनारायण भगवान की कथा कराइए. नोट पर धरके पंजीरी बांट दीजिए.
7. अब तक लोग गद्दे पर नोट बिछाते थे, अब नोटों का ही बिस्तर बना लें. उसी पर सोएं. गड्डी रहेगी, गड्डी गड़ेगी. पीठ को आराम मिलेगा, रीढ़ की हड्डी के लिए यही अच्छा है.
8. आप चाहें तो अपने 500 के नोट के बदले 250 ले सकते हैं. ये मौक़ा सिर्फ शुरुआती सौ लोगों के लिए है. ज्यादा जानकारी के लिए इनबॉक्स में संपर्क करें ;)
9. सारा पैसा ले जाकर इनकम टैक्स वालों के पास जाइए. फिर हीरे की कनी चाट लीजिए, या संखिया आजमाइए.
10. सबसे अच्छा इस्तेमाल तो ये है.















.webp?width=275)








