The Lallantop

सलमान की 'सिकंदर' में आमिर की 'गजनी' जैसा सरप्राइज़ होगा - मुरुगादास

AR Murugadoss ने बताया Salman Khan की Sikandar से लोग कैसी उम्मीदें कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की सिकंदर में वो पहली बार रश्मिका मंदन्ना के साथ नज़र आएंगे.

Salman Khan की Sikandar, AR Murugadoss ने डायरेक्ट की है. बिग बजट मैसिव स्केल की फिल्म. जिसे इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म भी कह सकते हैं.रिसेंटली मुरुगादास ने बताया कि इस फिल्म में दर्शकों को एक बहुत तगड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है. मुरुगादास ने Aamir Khan के साथ Ghajini भी बनाई थी. उन्होंने बताया 'सिकंदर' में भी 'गजनी' जैसा ही सरप्राइज़ देखने को मिलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एआर मुरुगादास ने कहा,

''ये सिर्फ एक मास फिल्म नहीं है. इसमें एक मज़बूत फैमिली इमोशन भी दिखेगा. जैसी 'गजनी' बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के रिश्तों पर बेस्ड फिल्म थी. वैसे ही 'सिकंदर' पति और पत्नी के रिश्तों को दिखाएगी. ये फिल्म परिवार और उनके बीच के रिश्तों को एक्सप्लोर करेगी. आज कल कपल्स एक-दूसरे को कैसे ट्रीट करते हैं, इन रिश्तों में जो चीज़ें छूट जाती हैं वो भी इस फिल्म में दिखाई जाएंगी.''

Advertisement

मुरुगादास ने आगे कहा,

'' 'गजनी' एक साइकोथ्रिलर फिल्म थी. इसमें आमिर और आसिन के बीच की लव स्टोरी दर्शकों के लिए सरप्राइज़ जैसी थी. कुछ वैसा ही 'सिकंदर' में भी देखने को मिलेगा. जो जनता को बहुत पसंद आएगा.''

पब्लिक ये देखना चाहती है कि मुरुगादास, सलमान को स्क्रीन पर कैसे प्रेजेंट करते हैं. पिछले दिनों पिंकविला से बात करते हुए मुरुगादास ने 'सिकंदर' के रनटाइम पर बात की थी. बताया था कि फिल्म का फर्स्ट हाफ एक घंटे 15 मिनट लंबा है. सेकेंड हाफ एक घंटे 5 मिनट लंबा है. फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 20 मिनट है.'सिकंदर' के ट्रेलर पर भी मुरुगादास ने बात की थी. कहा था,

Advertisement

''हम 'सिकंदर' के ट्रेलर से ऑडियंस को संतुष्ट कर देंगे. वही हमारा टार्गेट भी है.मगर हम ये भी बताना चाहते हैं कि मास फिल्म के अलावा भी 'सिकंदर' में बहुत कुछ है. ये एंटरटेनिंग फिल्म है जिसे बार-बार देखा जा सकेगा. इसमें बहुत सारे इमोशन्स होंगे. हम सभी तरह की ऑडियंस को टार्गेट कर रहे हैं. सलमान सर के फैन्स के अलावा भी मास, क्लास और फैमिली ऑडियंस के लिए ये फिल्म है.''

ख़ैर, बाकी अब 'सिकंदर' की रिलीज़ को लेकर कोई कंफ्यूज़न नहीं है. कल सलमान ने नए पोस्टर के साथ अनाउंस किया कि फिल्म 30 मार्च, रविवार को ही रिलीज़ होगी. देखना होगा जनता को पिक्चर कितनी पसंद आती है. 

वीडियो: सलमान खान की 'सिकंदर' के रिलीज डेट को लेकर क्या अपडेट आया?

Advertisement