The Lallantop

'बैटल ऑफ गलवान' में एक्सप्रेशन के लिए ट्रोल होने पर क्या बोले सलमान खान?

सलमान खान का जवाब सुनकर लोगों का कहना है कि उन्होंने सनी देओल पर तंज कसा है.

Advertisement
post-main-image
'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ होगी.

Battle of Galwan के टीज़र पर Salman Khan को काफ़ी ट्रोल किया गया. उसमें वो युद्ध के मैदान में डंडा लिए मुस्कुरा रहे थे. लोगों का कहना था कि उनके चेहरे पर सैनिकों जैसा गुस्सा नज़र नहीं आ रहा है. उसे रोमैंटिक एक्सप्रेशन भी कहा गया. अब सलमान ने उन आलोचनाओं का जवाब दिया है. हालांकि उनकी बात सुनकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि उन्होंने Sunny Deol पर तंज कसा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले दिनों सलमान इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के एक इवेंट में गए हुए थे. वहां पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उनसे 'बैटल ऑफ गलवान' पर बात की. उन्होंने सलमान से वो टीजर वाला पोज रीक्रिएट करने को कहा. इस पर सलमान ने उनकी स्माइल को ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा,

“अब किसी को ये समझ में आता है कि ये रोमैंटिक लुक है. लेकिन कर्नल हूं भैया. ये कर्नल का लुक है, जो समझता है अपने टीम वालों को और ये कि अपने जवानों को हौसला कैसे देना है.”

Advertisement

फिर सलमान ने एक हल्की दहाड़ मारी और कहा,

"इन सबका (दहाड़ने-चिल्लाने) कोई मतलब नहीं है. इस लुक का कोई मतलब नहीं है. ये तो ऐसे ही चलता आया है और ऐसे ही चलता रहेगा. आप सबकी दुआ से."

इंटरनेट पर लोगों का कहना है कि सलमान ने इस बात से सनी देओल पर तंज कसा है. सनी ने 'बॉर्डर' फ्रैंचाइज़ में आर्मी अफ़सर का रोल प्ले किया है. उन मूवीज़ से उनके लाउड डायलॉग्स अब वॉर ड्रामा मूवीज़ के टेम्प्लेट बन गए हैं. यही कारण है कि सलमान की बात को सनी से जोड़कर देखा जा रहा है. लोगों ने सोशल मीडिया पर बहस तक छेड़ दी है. एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

"मुझे नहीं लगता कि बैटल ऑफ गलवान, बॉर्डर 2 से बेहतर होगी."

salman
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कहा,

"कम-से-कम सनी देओल एक्टिंग कर सकते हैं. आपने शायद सनी की पुरानी फिल्में नहीं देखी हैं. सनी. सलमान से कहीं बेहतर हैं, फिर चाहे आप एआई से ही क्यों न पूछ लें."

salman
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने सलमान को सनी से बेहतर बताते हुए कहा,

"अनपॉपुलर ओपिनियन. सलमान खान, बॉर्डर 2 के सनी देओल के मुकाबले सैनिक के किरदार में ज़्यादा जम रहे हैं. हालांकि ये भी सच है कि सलमान की परफॉर्मेंस कोई बहुत ज़बरदस्त नहीं  लग रही."

salman khan
एक यूजर का कमेंट.

हालांकि सलमान ने सनी देओल पर तंज कसा हो, इसके आसार न के बराबर हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों एक्टर्स के बीच काफ़ी नजदीकी है. यहां तक कि धर्मेन्द्र भी सलमान को सनी और बॉबी के बाद अपना तीसरा बेटा बताते रहे हैं. खुद सलमान ने भी सनी के लिए हमेशा पब्लिकली अच्छा ही कहा है. यहां उन्होंने सैनिकों के किरदार में एक्टर्स के चिल्लाने की बात बिल्कुल आम नज़रिये से कही है. फैन्स का कहना है कि यहां उन्होंने सनी को नहीं, बल्कि असल में इंटरनेट पर सक्रिय ट्रोल्स को जवाब दिया है.  

जहां तक बात है ‘बैटल ऑफ गलवान’ की, तो फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किया जा रहा है. इसमें एक गाना भी शामिल है, जिसे वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर रही हैं. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट चिंत्रांगदा सिंह नज़र आने वाली हैं. इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल को थिएटर्स में लगनी है.

वीडियो: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' के चीन विवाद पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

Advertisement