Salaar Part 1: Ceasefire की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. ये अब तक छह करोड़ रूपए कमा चुकी है. भले ही ये फिल्म अपने प्री-बुकिंग गेम में Shahrukh Khan की Dunki से पीछे चल रही है, पर फिर भी इसका काफी बज़ बना हुआ है. इसी बज़ के बीच ‘सलार’ के डायरेक्टर Prashanth Neel का एक इंटरव्यू भी सामने आया है. इस इंटरव्यू में वो अपनी फिल्मों में दिखाए वॉयलेंस पर बात कर रहे हैं. उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया कि असल में डायरेक्टर्स अपनी फिल्मों में कम हिंसा दिखाते हैं. असलियत में दुनिया इससे भी ज़्यादा हिंसक है.
'सिनेमा में कम हिंसा होती है, असलियत के लिए यूक्रेन-गाज़ा को देखिए' - प्रशांत नील
Salaar के डायरेक्टर Prashanth Neel ने फिल्म की रिलीज़ से पहले इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस पर बात की.
.webp?width=360)

‘सलार’ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने Galatta Plus नाम के चैनल को इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू के होस्ट Baradwaj Rangan ने नील की फिल्म KGF 2 से पैरेलल ड्रॉ किया. उन्होंने हाल ही में संसद में हुई सुरक्षा उल्लंघन का ज़िक्र किया. इसी पर उन्होंने नील से सवाल पूछा कि क्या लोग फिल्मों में दिखाई चीज़ों से प्रभावित होते हैं. इस पर नील ने कहा,
अगर ऐसा होता तो आपको दुनिया में करोड़ों हीरो देखने को मिलते? मैं नहीं मानता कि फिल्मों में दिखाई हुई नेगेटिव चीज़ों से ज़्यादा फर्क पड़ता है.
इसी इंटरव्यू में उन्होंने फिल्मों में दिखाई जा रही हिंसा पर आगे कहा,
देखो दुनिया में क्या हो रहा है. वो सब रियल है. हमें लगता है सिनेमा चीज़ों को बढ़ा-चढ़ा के दिखाता है... पर अगर हम देखें कि यूक्रेन और गाज़ा में क्या हो रहा है, तो आपको पता लगेगा कि हम फिल्मों में कितना कम वॉयलेंस दिखा रहें हैं. सच्चाई सबके सामने है. हम हिंसा का इस्तेमाल करके ये नहीं दिखाना चाहते कि हिंसा अच्छी है. हम हमेशा एक हीरो दिखाते हैं. अगर अच्छा किरदार हिंसा कर भी रहा है तो वो बुराई को हराने के लिए ऐसा कर रहा है. इसमें एक मॉरल वैल्यू है. तो हम अपनी फिल्मों से ये दिखाना चाहते हैं कि आप उस हीरो की तरह बनें. आपको एक हीरो बनने के लिए गन उठाने की ज़रूरत नहीं है. लोगों को इंस्पायर करना मेरा काम नहीं है. मैं यहां कोई उपदेश देने नहीं आया हूं. अगर आपके मां-बाप वो नहीं कर पाए, तो मैं भी नहीं कर सकता. इसलिए मैं आपको इंफ्लूएंस नहीं करूंगा.
आगे कहा,
अगर किसी को लगता है कि मैं अपनी फिल्मों से इंफ्लूएंस कर सकता हूं, तो देखिए क्रिकेट पिच पर क्या हो रहा है. वहां लोग गालियां भी देते हैं. क्या वो ठीक है? उन पर कोई उंगली नहीं उठाता.
इंटरव्यू में प्रशांत नील से ‘केजीएफ 3’ के बारे में भी पूछा गया. इस पर नील ने बताया कि ‘केजीएफ’ से अभी उन्होंने ब्रेक लिया है. वो आठ साल से ‘केजीएफ’ पर काम कर रहे थे. अब वो इसके तीसरे पार्ट को शूट करने से पहले एक ब्रेक लेना चाहते हैं. वो इस फिल्म पर तभी काम करेंगे जब वो इसे करने के लिए पूरी तरह से तैयार और एक्साइटेड होंगे.
अगर ‘सलार’ की बात करें तो ये फिल्म दो दोस्तों की कहानी है जो एक दूसरे के लिए जान भी दे सकते हैं. लेकिन फिल्म के अंत तक ये जानी दुश्मन बन जाते हैं. ये फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी. प्रशांत नील अपनी फिल्म ‘सलार’ को डंकी के सामने उतार रहे हैं. ‘सलार’ और ‘डंकी’ के कम्पटीशन को बहुत हवा मिल रही है. शाहरुख की ‘डंकी’ 21 दिसंबर, 2023 को रिलीज़ होगी. दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग दिन-ब-दिन गति पकड़ रही है. अब देखना ये है कि क्या ये फिल्में अपने बज़ पर खरी उतर पाएंगी या नहीं.
ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहीं खुशी वत्स ने लिखी है.
वीडियो: शाहरुख खान ने दुबई इवेंट में 'डंकी' को अपनी बेस्ट फिल्म बताया






















