The Lallantop

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' की पूरी प्रमोशनल स्ट्रैटेजी सामने आ गई!

'रामायण' मेकर्स ने देशभर में ऐसे-ऐसे इवेंट्स प्लान किए हैं, जो पब्लिक सोच भी नहीं सकती.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का फैनमेड पोस्टर.

Ramayana के मेकर्स ने फिल्म को प्रमोट करने का क्या बवंडर प्लान बनाया है? Dhurandhar 2 और Toxic में किसके सितारे चमकेंगे, बताया ट्रेड एक्सपर्ट्स ने. और Raghav Juyal किस फिल्म से अपना लीड रोल डेब्यू करने वाले हैं? ऐसी और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'रामायण' को ग्लोबल ले जाने का मास्टरप्लान खुल गया

'रामायण' के मेकर्स अपनी फिल्म को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका मार्केटिंग कैंपेन प्लान वायरल हो रहा है. जो कुछ इस तरह है-

Advertisement

31 अक्टूबर को रणबीर कपूर एंड टीम दिल्ली में बड़ा फैन मीट इवेंट रखेगी. 1 नवंबर को यश ने बेंगलुरू में एक बड़ा इवेंट प्लान किया है, जिससे साउथ वाली ऑडियंस से जुड़ सकें. 3 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्मसिटी में मेगा साउथ समिट ऑर्गनाइज़ किया जाएगा. इसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा और मलयालम इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स हिस्सा लेंगे. 5 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में 'रामायण' की स्क्रीनिंग रखी जाएगी, जिसमें कई नेता शामिल होंगे. 7 नवंबर को NMACC में बड़ा प्रीमियर रखा जाएगा, जिसमें देशभर की फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स को बुलाया जाएगा. और फाइनली 8 नवंबर यानी दीवाली के मौके पर दुनियाभर में 42 हज़ार 500 स्क्रीन्स पर 'रामायण' को रिलीज़ किया जाएगा.

# 'दोस्ताना 2' से जाह्नवी बाहर, सिनी शेट्टी करेंगी डेब्यू

कार्तिक आर्यन के अलग होने के बाद 'दोस्ताना 2' बंद हो गई थी. मगर करण जौहर इसे फिर से रिवाइव कर रहे हैं. फिल्म में लक्ष्य लालवानी बने हुए हैं. उनके अलावा विक्रांत मैस्सी को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है. विक्रांत वही रोल करेंगे, तो पहले कार्तिक करने वाले थे. फिल्म की लीडिंग लेडी होंगी सिनी शेट्टी, जो कि 2022 में मिस इंडिया वर्ल्ड का पेजेंट जीत चुकी हैं. इस फिल्म को 'लाल सिंह चड्ढा' फेम अद्वैत चंदन डायरेक्ट करेंगे.

Advertisement

# विकास बहल की फिल्म में होंगे सिद्धांत और अलीजेह

'क्वीन' फेम विकास बहल ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है. उनकी इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री काम करेंगी. वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक म्यूज़िक रोमैंस ड्रामा फिल्म है. जो UK में पंजाबी अंडरग्राउंड म्यूज़िक के बारे में बात करेगी. सिद्धांत इसमें एक ड्रमर का रोल करेंगी वहीं अलिजेह एक सिंगर की भूमिका में नज़र आएंगी. 2026 के सेकंड हाफ में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.  

# "धुरंधर 2 का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी टॉक्सिक"

19 मार्च को 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का क्लैश होने वाला है. सब लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि दोनों में से कौन सी फिल्म बाज़ी मारेगी. इस बाबत बॉलीवुड हंगामा ने बिहार के फिल्म एग्ज़ीबिटर विशेक चौहान से बात की. शुरुआती रुझानों को देखते हुए इस क्लैश के बारे में विशेक का कहना है- “मुझे लगता है कि नॉर्थ इंडिया में टॉक्सिक रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को ज्यादा टक्कर नहीं दे पाएगी. यश बहुत बड़े ब्रांड हैं. लेकिन उनके नाम पर अभी तक दो ही बड़ी फिल्में हैं. एक KGF और दूसरी KGF 2. टॉक्सिक, KGF का हिस्सा नहीं बल्कि एक अलग फिल्म है. यंग ऑडियंस टॉक्सिक को लेकर जरूर एक्साइटेड होगी. वो इसे एक मौका दे भी सकते हैं. मगर लोगों में इस बात को लेकर ज्यादा जिज्ञासा है कि धुरंधर की कहानी आखिर कैसे खत्म होगी.”

# कार्तिक आर्यन ने शुरू की कबीर खान की फिल्म की शूटिंग

कार्तिक आर्यन इन दिनों दो फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं. पहली फिल्म तो करण जौहर के प्रोडक्शन की 'नागज़िला' है, जिसकी शूटिंग वो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कर रहे थे. उनकी कई वीडियोज़ भी लीक हो चुकी हैं. मगर इसी बीच उन्होंने कबीर खान की नई फिल्म पर भी काम शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में फिल्म का पहला शेड्यूल शूट कर लिया है. बाकी हिस्सों की शूटिंग मार्च से शुरू होगी.

# लीड रोल में पहली बार नजर आएंगे राघव जुयाल

'किल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद राघव ने नई फिल्म शुरू कर दी है. ये लीड रोल में उनकी पहली फिल्म होगी. इसका नाम है 'भाई तेरा यार है'. इसे विवेक अग्रवाल डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा राघव 'रामायण' में मेघनाद के किरदार में नज़र आने वाले हैं. साथ ही वो नानी की 'पैराडाइज़' में भी नेगेटिव रोल में दिखने वाले हैं.

वीडियो: ‘रामायण’ की झलक ने अमेरिका में मचा दिया धमाका, टेस्ट स्क्रीनिंग में दर्शकों के उड़े होश!

Advertisement