The Lallantop

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने क्या कहा?

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के फ़ोटोज़ और वीडियोज़ शेयर किए हैं.

Advertisement
post-main-image
बॉलीवुड की कई हस्तीयों ने ट्विट कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अपनी खुशी जाहिर की.

अयोध्या के श्री राममंदिर में गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. इस मौक़े पर बॉलीवुड की कई हस्तियां भी अयोध्या पहुंची. साथ ही कई ने ट्वीट्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर की.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लिखा, 

“सभी राम भक्तों को अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के इस शुभ दिवस पर बहुत बहुत बधाई. प्रभु श्री राम सब का भला करें.”

Advertisement

एक्टर संजय दत्त ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 

"राम जन्मभूमि के पवित्र मैदान से भव्य राम मंदिर तक, आस्था से बुनी गई एक यात्रा. आज का दिन सभी के लिए आशीर्वाद और समृद्धि लेकर आए.
जय भोलेनाथ, जय श्री राम."

एक्टर अनुपम खेर ने रामलला की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 

Advertisement

“लगभग 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद राम जी आ गए! जय श्री राम!”

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 

"जय श्री राम. प्रभु राम अब आशीर्वाद और साहस दें कि हिंदू सभ्यता के बाक़ी अधूरे लक्ष्य भी हम पूरे कर सकें."
 

एक्टर कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो 'जय श्री राम' के नारे लगा रही हैं. कंगना भी प्राण प्रतिष्ठा के समय अयोध्या में मौजूद थीं.

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर भी अयोध्या आए. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. उन्होंने लिखा, 

“ऐतिहासिक राम मंदिर के लिए अयोध्या के रास्ते में फ्लाइट के अंदर उत्साह दिखा. जय श्री राम.”

एक्टर आर माधवन ने भी सभी को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम भगवान राम की फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा,

"जय श्रीराम.. इस शुभ अवसर पर प्यार, करुणा, शांति और समृद्धि का एक लंबा युग शुरू हो जाए और सभी लोगों को इसका आशीर्वाद मिले."

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई सेलेब्स पहुंचे. जिनमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, राम चरण, धनुष, माधुरी दीक्षित, विकी कौशल, कटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, राजकुमार हीरानी, कंगना रनौत, अनु मलिक और रोहित शेट्टी जैसे सेलेब्स शामिल थे.  

ये भी पढ़ें: 'मंदिर वहीं बना है... ' राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर CM योगी ने और क्या-क्या कहा?
 

वीडियो: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या के लोग राहुल गांधी को लेकर क्या बोले?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement